फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

बीमारी से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 26 Jun 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बीमा नगर के एक युवक ने बुधवार को फेफड़ों की बीमारी से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक अपने मां-पिता का इकलौता सहारा था।
विज्ञापन

अंकित शर्मा पुत्र महेश निवासी बीमा नगर गाड़ी चलाता था। पिता के अनुसार अंकित की पत्नी काजल की डेढ़ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बेटे पर ढाई साल की बेटी लाली की भी जिम्मेदारी थी। पत्नी के जाने से वह आहत हो गया। शराब भी पीता था। छह माह से उसके फेफड़ों का उपचार चल रहा था। बुधवार को घर आने के बाद उसने अपने कमरे में जाकर खुद को फंदे से लटका लिया। उसकी मां जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई तो फंदे पर लटका मिला। यह देख वह बदहवाश हो गई।
विज्ञापन

घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ढाई साल की बेटी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र कुमार दुबे के मुताबिक बीमारी के चलते युवक ने आत्महत्या की है। मामले में पारिवारिक कलह या कर्ज जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed