फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

तमंचे के बल पर बाइक सवार नवदंपती से लूट

Mon, 22 Jun 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के बौनेर के पास हाईवे पर रविवार शाम को एक बाइक सवार नवदंपती से ज्वेलरी और नकदी की लूट हो गई। अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा लिख पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

राजू पुत्र रमेश निवासी ककौला, लोधा ने बताया कि 20 दिन पहले ही उसकी शादी हुई है। रविवार को अपनी पत्नी राशि देवी के साथ बाइक से ससुराल (हाजीपुर) जा रहा था। खेरेश्वर के पास एस्सार पेट्रोल पंप से पेट्रोल बाइक में डलाकर निकलते ही एक अपाचे बाइक पर सवार दो लोग उनके पीछे लग गए। बौनेर के पास अचानक से गाड़ी के आगे बाइक को लगाकर उन्होंने रोक किया और दोनों पर तमंचा सटा दिया। बदमाश पत्नी से चांदी की एक जोड़ी पायल, सोने का पैंडल, नाक की लौंग, सोने की चूड़ी, कानों के कुंडल, दो मोबाइल, पर्स और बैग लूट ले गए।
विज्ञापन

जाते समय वह गाड़ी की चाबी को भी एक गड्ढे में फेंक गए। जैसे-तैसे राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। मगर, उनका सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार धामा के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed