फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

मामूली रकम के विवाद में सीमेंट फैक्टरी के चालक की हुई थी हत्या

Mon, 01 Jun 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
जवां थाना क्षेत्र की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी के चालक राजकुमार की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। चालक की हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा दिया गया है।
विज्ञापन

थाना इंस्पेक्टर अभय शर्मा के मुताबिक राजकुमार का उसके साथ ही फैक्टरी में काम करने वाले रविंद्र पुत्र इंद्रपाल सिंह जाटव निवासी भीमगढ़ी, हरदुआगंज, रविंद्र पुत्र विजयपाल सिंह ठाकुर निवासी सीयपुर, जवां और जयप्रकाश उर्फ बंटी पुत्र राकेश कुमार प्रजापति निवासी साथा, जवां के साथ कुछ हजार रुपये की उधारी को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

28 मई को तीनों ने शराब पी और राजकुमार को फैक्टरी के पास बुला लिया। वहां तीनों की राजकुमार से पहले तो कहासुनी हुई। इसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर उसके सिर में डंडे से वार कर उसे अधमरा कर दिया। मरा हुआ समझकर तीनों आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान 30 मई को उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता रमेश चंद निवासी शेरगढ़ माजरा किढ़ारा, हरदुआगंज ने बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर तीनोें अभियुक्तों को एक-एक डंडा (आलाकत्ल) सहित चाऊपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई प्रदीप मलिक, कांस्टेबल सुशील कुमार, शिवराम, मुकुल सिरोही शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed