{"_id":"5eb854d78ebc3e90633c49c6","slug":"aligarh-crime-city-office-news-ali2333693124","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में बल्लेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में बल्लेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के दाऊद खां क्षेत्र के गांव गडराना में रविवार को क्रिकेट खेल रहे सवर्ण व अनुसूचित जाति के 24 से अधिक युवकों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। गश्ती पर घूमते पुलिसकर्मियों की निगाह इन पर पड़ी तो उन्होंने रोकने की कोशिश की। इस पर ये बवाली युवक फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मौके से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। घटना के मूल में बल्लेबाजी करने को लेकर विवाद होने की वजह सामने आई है।
चौकी इंजार्च ईशनपुर ब्रिजेश कुमार के मुताबिक गडराना गांव में सुबह करीब 11 बजे एक मैदान में 24 से अधिक युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान दो युवकों के बीच बल्लेबाजी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों युवकों के समर्थक आमने-सामने आ गए और सवर्ण व अनुसूचित जाति के खेमों में बंटकर लाठी-डंडे और स्टांप लेकर भिड़ गए। कुछ युवकों ने तमंचों से हवाई फायरिंग भी कर दी। मौके पर गश्ती के दौरान पहुंची पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो वह फायरिंग कर भाग गए। मौके से एक तमंचा 12 बोर का बरामद किया गया है। घटना में पुलिस ने पूछताछ और पहचान के आधार पर मोहित पुत्र राजेश सिंह, रोहित पुत्र रहीशपाल सिंह, कंप्यूटर पुत्र ओमपाल सिंह, अंकित पुत्र बुद्ध, प्रवीन पुत्र मुनेश पाल, अंशुल पुत्र रूपेश, गौरखी उर्फ गौरव पुत्र कुंवरपाल सिंह, नितिन पुत्र पप्पू, शंकर पुत्र राजेश, भीमसेन व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर छोटेलाल के मुताबिक सभी आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी करके जेल भेजा जाएगा।