{"_id":"5dc08a588ebc3e93b24e5aab","slug":"aligarh-crime-aligarh-news-ali217945582","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह रुकवाने को जीजा-साले ने दो मासूमों को अगवा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह रुकवाने को जीजा-साले ने दो मासूमों को अगवा किया
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र से दो दिन पूर्व अगवा किए गए दो मासूम भाई-बहनों को बरामद कर पुलिस ने अपहरणकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बच्चों को हाथरस के सासनी से बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। वहीं पुलिस टीम मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी अभी फरार चल रहे मुख्य आरोपी का साला है, उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि बच्चों को उसके जीजा ने अपनी बेटी का प्रेम विवाह रुकवाने के लिए उठाया था। दोनों बच्चे प्रेमी के ममेरे भाई-बहन हैं। बच्चों का पिता अपने भांजे के प्रेम विवाह का समर्थन कर रहा है।
टप्पल थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार जयसवाल के मुताबिक दो अक्तूबर को थाना क्षेत्र के गांव से एक छह साल की बच्ची और तीन साल के बच्चे का अपहरण हुआ था। बच्चों के पिता ने इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पड़ताल में जानकारी मिली की बच्चे नामजद आरोपी के सासनी, हाथरस निवासी साले के घर में रखे गए हैं। सोमवार को वहां दबिश देकर बच्चों को बरामद किया गया। साथ ही आरोपी साले को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बच्चों का अपहरण उसके जीजा ने किया था। बच्चों के पिता का भांजा आरोपी की भांजी से प्रेम विवाह रचाने जा रहा है। बच्चों का पिता अपने भांजे का इस विवाह में साथ दे रहा है। बच्चों का अपहरण करने के पीछे दबाव बनाकर शादी रुकवाना था। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों बच्चों को सकुशल उनके घर पहुंचाया दिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। बच्चों को बरामद करने वाली टीम में एसआई हरेंद्र मलिक, योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार, वेदपाल शामिल रहे।