{"_id":"639c5389937c4b638d46869f","slug":"aligarh-cricketer-rinku-singh-becoming-warrior-in-ranji-scored-fifties-in-both-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रणजी के रण में रिंकू बन रहे योद्धा, बंगाल के खिलाफ बनाए दोनों पारी में अर्द्धशतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रणजी के रण में रिंकू बन रहे योद्धा, बंगाल के खिलाफ बनाए दोनों पारी में अर्द्धशतक
Fri, 16 Dec 2022 04:47 PM IST
चमन शर्मा
इकराम वारिस
इकराम वारिस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:47 PM IST
सार
रणजी ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ दोनों पारी में अर्द्धशतक जड़कर अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने स्थानीय खेल प्रशंसकों के दिल जीत लिए हैं। उन्होंने बंगाल के खिलाफ पहली पारी में 118 गेंद पर 79 रन और दूसरी पारी में 113 गेंद पर 89 रन की बेजोड़ पारी खेली।
विज्ञापन
रिंकू सिंह
- फोटो : IPL / BCCI
विस्तार
अलीगढ़ की शान क्रिकेटर रिंकू सिंह का शानदार फॉर्म जारी है। रणजी ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ दोनों पारी में अर्द्धशतक जड़कर रिंकू ने स्थानीय खेल प्रशंसकों के दिल जीत लिए हैं। खेल प्रशंसकों ने उम्मीद जताई है कि वह आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार पारी खेलेंगे। उन्हें केकेआर ने रिटेन किया है। पहले विजय हजारे अब रणजी ट्रॉफी में रिंकू शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बंगाल के खिलाफ पहली पारी में 118 गेंद पर 79 रन और दूसरी पारी में 113 गेंद पर 89 रन की बेजोड़ पारी खेली।
विज्ञापन
आईपीएल का सफर
2017 किंग्स इलेवन 10 लाख
2018 केकेआर 80 लाख
2019 केकेआर रिटेन
2020 केकेआर रिटेन
2021 केकेआर रिटेन
2022 केकेआर 55 लाख
2023 केकेआर रिटेन
खुशी के बोल
रिंकू का बल्ला जिस तरह चल रहा है, वह काबिल-ए-तारीफ है। अच्छा खेल रहे हैं।
-फसाहत अली, पूर्व रणजी खिलाड़ी
मुझे उम्मीद है कि आईपीएल में भी रिंकू का बल्ला रन बरसाएगा। इसी तरह कामयाब रहें।
-अब्दुल वहाब, सचिव, एएसए
रिंकू की बल्लेबाजी पर काफी भरोसा है। लगातार उनके खेल में निखार आ रहा है।
-अर्जुन सिंह फकीरा, खेल प्रशंसक
रिंकू स्वभाव से काफी विनम्र हैं, लेकिन उनका बल्ला रन काफी उग्र है।
-अजय शर्मा, प्रशिक्षक एसीए