फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Corona was infected, fake DIG, infection spread in police station

अलीगढ़ : कोरोना संक्रमित था फर्जी डीआईजी, थाने में फैला संक्रमण

Thu, 23 Jul 2020 08:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Corona was infected, fake DIG, infection spread in police station
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
एक पखवाड़े पहले थाना बन्नादेवी क्षेत्र से पकड़ा गया लखनऊ निवासी फर्जी डीआईजी कोरोना संक्रमित था। जेल जाने के बाद पिछले दिनों जब उसकी रिपोर्ट आई तो पुलिस स्टाफ में हड़कंप मच गया। उसके संपर्क में आए स्टाफ सहित 100 से ज्यादा कर्मचारियों की सैंपलिंग कराई गई तो थाने के दो दरोगा और दो सिपाही भी संक्रमित निकले। हालांकि, संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। मगर, अभी तक पुलिस स्टाफ में भय का माहौल है।
विज्ञापन

आठ जुलाई को थाना बन्नादेवी क्षेत्र स्थित एक होटल में लखनऊ निवासी पिता-पुत्र पकड़े गये थे। आरोपी पिता अपने पुत्र को डीआईजी बताकर होटल संचालकों पर रौब गांठ रहा था। शक होने पर जब पुलिस को खबर दी गई तो हकीकत पता चली कि वे फर्जी हैं। आरोपी पिता का लखनऊ में घर है और उसने नेम प्लेट पर आईएएस लिखा रखा है, जबकि हकीकत में वह कुछ नहीं है। जेल भेजे जाने से पहले दोनों पिता पुत्र का कोरोना परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले रिपोर्ट आई तो डीआईजी बताया जा रहा बेटा कोरोना संक्रमित निकला। इससे हड़कंप मच गया। दोनों को हिरासत में लेने से लेकर जेल भेजे जाने तक शामिल रहे स्टाफ सहित करीब 100 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की सैंपलिंग कराई गई। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने स्वीकार किया कि फर्जी आईपीएस को पकड़ने में शामिल रहे थाना बन्नादेवी के दो दारोगा व दो कांस्टेबिलों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ की रिपोर्ट आनी बाकी है। चारों संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed