फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Corona control room set up in all tehsils

अलीगढ़ : सभी तहसीलों में हुआ कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित

Tue, 28 Jul 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Corona control room set up in all tehsils
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या और निगरानी समितियों को पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर काम देने के बाद डीएम ने ग्राउंड लेवल पर इनकी मानिटरिंग और फॉलोअप के लिए जिले की सभी तहसीलों में कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सभी कंट्रोल रूम के अपने-अपने नंबर जारी किए गए हैं। तहसीलों के कंट्रोल रूम प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों की जानकारी जिला कोरोना कंट्रोल रूम में दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना कंट्रोल रूम का कार्य प्रतिदिन पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराने को टीम भेजने, होम आईसोलेशन की दशा में उनका प्रतिदिन फॉलोअप लेने, कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों से बात कर उनकी समस्या व सुझाव जानने सहित कोरोना के समरूप लक्षण वाले मरीजों को तलाशने में लगाई गईं निगरानी समितियों की मॉनिटरिंग करने और उनकी वस्तुस्थिति के बारे में हर दिन का ब्योरा जिला कोरोना कंट्रोल रूम में दर्ज कराना तय किया गया है। साथ ही डीएम ने निर्देश दिये हैं कि कंट्रोल रूम में आने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समाधान कराने की जिम्मेदारी एसडीएम की होगी।
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें कंट्रोल रूम में संपर्क
गभाना कोरोना कंट्रोल रूम 05724289444
अतरौली कोरोना कंट्रोल रूम 8791343090
खैर कोरोना कंट्रोल रूम 9012625452
इगलास कोरोना कंट्रोल रूम 05722256338
कोल कोरोना कंट्रोल रूम 9411416966
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed