फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Convicted prisoner dies of heart attack

अलीगढ़ : सजायाफ्ता कैदी की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 08 Feb 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Convicted prisoner dies of heart attack
जिला कारागार में निरुद्ध मारपीट व गैर इरादतन हत्या के सजायाफ्ता कैदी की सोमवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। हालांकि तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, मगर वहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जेलर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना बरला क्षेत्र के गांव नौसा का 85 वर्षीय राम सिंह पिछले तीन साल से मारपीट एवं गैर इरादतन हत्या के मामले में जिला कारागार जेल में निरुद्ध था। कैंसर पीड़ित राम सिंह का इलाज जारी था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राम सिंह का पड़ोसी से नाली को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में लाठी-डंडे चल गए थे। इस मामले में मृतक राम सिंह, बेटे पोप सिंह, बनवारी लाल, सुगड़पाल सिंह, जगवीर, नाती कृष्ण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सिंह को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई थी। जिला कारागार में वह पिछले तीन साल से सजा काट रहा था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह राम सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। एंबुलेंस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पहुंचकर राम सिंह मौत हो गई। उन्होंने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed