{"_id":"5f30595f8ebc3eaac749ee5a","slug":"aligarh-congressmen-remember-mahatma-gandhi-city-office-news-ali240818394","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : महात्मा गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : महात्मा गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद
विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित कार्यालय पर सलामी देते कांग्रेसी।
- फोटो : CITY OFFICE
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजों को देश से निकालने के लिये आज़ादी की अंतिम जंग का शंखनाद किया था। आज उस शंखनाद की वर्षगांठ के अवसर पर विवेक बंसल के निर्देश पर कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर तिरंगा झंडा फहराया और भारत माता की जय के जयकारे लगाये।
इस अवसर पर बंसल ने कहा है कि अगस्त क्रांति दिवस देश की आजादी का बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ है क्योंकि महात्मा गांधी के आह्वान पर देश की जनता अंग्रेजों के खिलाफ पूरी शिद्दत से खड़ी हो गई थी। जिसके चलते आज हम आजाद हैं लेकिन इन दिनों शासक दल की कारगुज़ारियों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश को अपने ही लोगों के हाथों गुलाम बनाने की साजिश चल रही है। इस मौके पर सुशील गुप्ता, शाहिद खान, एसएम शेहरोज़, कृष्णप्रताप सिंह, प्रदीप रावत, सागर सिंह तौमर, रवि बघेल, उमेश अग्रवाल, हेमप्रकाश सैनी, भानुप्रकाश शर्मा, श्रीकृष्ण सैनी, पिंकू बघेल आदि थे।
इधर, जिला कांग्रेस कमेटी पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विचार गोष्ठी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के %करो या मरो’के नारे की वर्षगांठ मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता सुरेश लोधी व संचालन वीरी सिंह बंजारा ने किया। यहां मुख्य अतिथी पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिवर शर्मा सहित कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर शुद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 1942 में महात्मा गांधी ने देश में आज़ादी का विगुल फूंका था। यहां पर ठाकुर टोडर सिंह, मल्खान सिंह, इदरीश क़ुरैशी, हाफिज़ उस्मान, चन्दभान गुप्ता, रामचंद पंत आदि ने अहम भूमिका निभाई।