{"_id":"61083aaf8ebc3e841c103395","slug":"aligarh-congressmen-demonstrated-by-taking-out-the-gas-cylinder-city-office-news-ali2697107135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : गैस सिलिंडर की अर्थी निकाल कर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : गैस सिलिंडर की अर्थी निकाल कर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अलीगढ़ : सेंटर प्वाइंट चौराहे पर गैस के दामों मे हो रही वृद्धि को लेकर पूर्व विधायक विवेक बंसल के न
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में 75 रुपये की वृद्धि किए जाने पर सोमवार को कांग्रेसियों में आक्रोश भड़क गया। इसके विरोध में उन्होंने गैस सिलिंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारी सबसे पहले धरमपुर कोर्टयार्ड पर इकट्ठा हुए यहां से तख्ती और बैनर लेकर सेंटर प्वाइंट पहुंचे। विवेक बंसल ने कहा कि पहले से ही आर्थिक मंदी का शिकार भारतीय उद्योग जगत कोविड काल में काफ़ी पीछे चला गया है।
सरकार अपनी इन विफलताओं का बदला लेने के लिए दिन प्रतिदिन रसोई गैस, डीजल पेट्रोल, की कीमतों में वृद्धि करके देश की जनता का उत्पीड़न कर रही है। सरकार के इस कदम से महंगाई उच्चतम स्तर पर है। जिससे देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। लेकिन सरकार पर इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा है कि वो सिर्फ अपने ख़जाने के बोझ को कम करने के लिए पेट्रोल, डीजल एवं गैस की कीमतों में वृद्धि करने का सबसे सुगम मार्ग अपना रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी बॉबी, सुषमा शर्मा, रूही खान, अमजद हुसैन, पप्पू अल्वी, जावेद जफ़र, वसीम मलिक, सागर सिंह तोमर, इमरान शरीफ़, राजकुमार चौहान, आजम कुरैशी, वसीम मलिक, बाबू रेयान, अनुराग सिंह हनी, हुसैन रजा, लटूरी मल अग्रवाल, डा. धर्मेंद्र लोधी, डा. शेरपाल सविता, नवेद खान, साबिर अहमद, राघवेन्द्र राघव, बिजेंद्र सिंह बघेल, सुनील कुमार जाटव, शाहिद खान, अनिल सिंह चौहान, नितेश कुमार, डा. जमीर अहमद, अजमेरी मलिक, नन्नू मलिक, आमिल हुसैन, जफरुद्दीन गददी, आशु भटनागर, कल्लू मुल्लाजी आदि मौजूद थे।