रसोई गैस की कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित एक ऑनलाइन ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में बुधवार को मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धरना प्रदर्शन किया गया।
विवेक बंसल ने कहा कि ढाई महीने से भी अधिक समय से देश लॉक डाउन से जूझ रहा है। आम लोगों के पास आजीविका का साधन खत्म हो गया है। लोग अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करना अमानवीय है। कोरोना महामारी के चलते उधोगों के बंद हो जाने लोग बेरोजगार हो गए हैं। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी सिंह, शालिनी चौहान, ज्ञानप्रकाश सक्सेना, गोपाल मिश्रा, डा. राकेश सारस्वत, बिजेंद्र सिंह बघेल, कृष्णप्रताप सिंह, शाहिद खान, प्रदीप रावत, शाहिद शेख़, सागर सिंह तोमर, अविनाश शर्मा, आनंद बघेल, अंकुर मित्तल, फरहान इजराइली, नितिन चौहान, राजेश कुमार आर्य, पिंकू बघेल, जहीर खान, पुनीत सभरवाल आदि मौजूद थे I