{"_id":"5e1782ca8ebc3e87a91f48be","slug":"aligarh-congress-aligarh-news-ali2236177130","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के नाम पर तोड़़फोड़ पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के नाम पर तोड़़फोड़ पर भड़के कांग्रेसी
विज्ञापन
एसीएम रंजीत सिंह को ज्ञापन देते कांग्रेसी ।
- फोटो : CITY OFFICE
स्मार्ट सिटी के लिए पूरे शहर में की गई तोड़फोड़ और खुदाई कर के छोड़ दिए जाने पर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों का आक्रोश उफन पड़ा। उन्होंने कछुआ गति से हो रहे निर्माण पर और ऐसी स्थिति में गृहकर में ढाई गुना वृद्धि कर दिए जाने का विरोध किया। साथ ही मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को सौंपा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में कहा गया कि दिसंबर 2018 से स्मार्ट सिटी का काम शुरू किया गया है। पूरे शहर में तोड़फोड़ की गई और प्रमुख चौराहों पर गहरे गहरे गड्ढे और नालियां बना दी गई हैं। एक भी काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसी हालत में नगर निगम में गृहकर में ढाई गुना वृद्धि कर दिए जाने का फैसला लिया गया है। ये स्थिति गंभीर है और सुधार के लिए जनांदोलन चलाया जाएगा। गृहकर के विषय में विधि विशेषज्ञों से राय लेकर एक जनहित याचिका उच्च न्यायालय में दायर करने का विचार चल रहा है।
इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सक्सेना, बसंत शर्मा गुरु, शाहरुख़ खान, सरदार दलजीत सिंह, तल्हा अबरार, अखिलेश शर्मा, अनवर वारसी, आनंद बघेल, संदीप गर्ग, इरशाद फरीदी, बिजेंद्र सिंह बघेल, नाजिम खान, रईस चौधरी, मसर्रत हुसैन, डा. धर्मेंद्र लोधी, हिमांशु दिनेश, शाहिद खान, बाबू खान, नवेद खान, राहुल दीक्षित, शाहिद शेख, अल्लाह नूर, नूरी, पप्पू आजाद, अशोक कुमार राजपूत, नन्नू मलिक, हरीश पुंढीर, सागर सिंह तोमर, नईम अहमद आदि मौजूद थे।