फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Condolences to AMU Vice Chancellor for condoling the death of Kalyan Singh

अलीगढ़ : विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह चिपकाए पर्चे

Wed, 25 Aug 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Condolences to AMU Vice Chancellor for condoling the death of Kalyan Singh
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किए जाने की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने निंदा की है। इस संबंध में विश्वविद्यालय परिसर में कई जगह पर्चे चिपकाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस तरह के पर्चे हटवाए हैं। परिसर में चिपकाए गए पर्चे में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस तरह शोक संवेदना व्यक्त करना भावनाओं को आहत करने वाला है। क्योंकि पूर्व में जो हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। यह अलीग बिरादरी की भावनाओं पर चोट करने जैसा है। यह पर्चे हिंदी उर्दू और अंग्रेजी भाषा में हैं। कुछ लोगों ने इन पर्चों का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली कहते हैं कि विश्वविद्यालय परिसर में इस समय छात्र नहीं हैं। कैंपस खाली है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस तरह के पर्चे दो-तीन जगह चिपकाए गए थे, जिसके विषय में जानकारी होने पर उनको तत्काल हटवा दिया गया। जहां तक सोशल मीडिया का संबंध है उस पर कोई भी व्यक्ति टिप्पणी कर सकता है। अगर वह कानून उल्लंघन के दायरे में आता है तो कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed