{"_id":"61d9df67bf72547bbd2f1965","slug":"aligarh-commission-strict-hoarding-banners-of-leaders-posters-removed-city-office-news-ali2826588128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आयोग सख्त, नेताओं के होर्डिंग-बैनर, पोस्टर उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आयोग सख्त, नेताओं के होर्डिंग-बैनर, पोस्टर उतरवाए
विज्ञापन
आचार सहिता लगने पर कठपुला पुल पर लगे होडिंग उतरवाते सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद व अन्य नगर निगम
- फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। आयोग की सख्ती के कारण प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई। नेताओं के फोटो, राजनीतिक दलों से जुड़े होर्डिंग, बोर्ड, बैनर, पोस्टर व वॉल पेंटिंग समेत तमाम चुनाव प्रचार सामग्री को हटाना शुरू कर दिया गया है।
शनिवार शाम खुद डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घंटाघर चौराहे से होर्डिंग हटवाने के अभियान की शुरुआत कराई। अगले 72 घंटे में प्रचार सामग्री हटवा दी जाएगी। सरकारी मशीनरी अब अपनी पूरी ताकत से आचार संहिता का पालन कराने में जुट गई है।
चुनाव प्रचार सामग्री को हटाने के लिए नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, तहसील, विकास खंड स्तर पर 59 एमसीसी टीमें गठित की गई हैं, जो शनिवार से सक्रिय हो गईं। सभी सीओ, एसडीएम, तहसीलदार, ईओ, थानेदार चुनाव आचार संहिता के पालन में जुट गए।
विज्ञापन
खासकर सरकारी, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों से प्रचार सामग्री को हटाने का अभियान शुरू हो गया। शहर से लेकर देहात तक देर रात तक यह क्रम जारी रहा। दीवार लेखन को मिटवाने के लिए भी संबंधित राजनैतिक दलों व संभावित प्रत्याशियों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
चुनाव में इस बार खास
- पहली बार 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग, अशक्त व दिव्यांगों के अलावा कोरोना संक्रमितों को घर बैठे ही पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की सुविधा मिलेगी।
- जिले में पहली बार 18 से 21 वर्ष की आयु वाले करीब 1.40 लाख नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।
- ऑनलाइन नामांकन भी जमा कर सकेंगे प्रत्याशी।
- रैलियों, रोड शो, सभा आदि पर प्रतिबंध रहेगा।
- वर्चुअल माध्यम से प्रत्याशी कर सकेंगे अपना चुनावी प्रचार
- डोर टू डोर प्रचार के दौरान प्रत्याशी पांच लोगों के साथ कर सकेंगे प्रचार
- इस बार धनीपुर मंडी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
महत्वपूर्ण तथ्य
निर्वाचन की अधिसूचना - 14 जनवरी को घोषित होगी
नामांकन की अंतिम तारीख - 21 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच- 24 जनवरी
नाम वापसी की अंतिम तारीख- 27 जनवरी
मतदान की तारीख- 10 फरवरी
मतगणना - 10 मार्च
धनीपुर मंडी से रवाना हाेंगी पोलिंग पार्टियां
पोलिंग पार्टियों की संख्या - 3117
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट - 07
जोनल मजिस्ट्रेट - 21
सातों विधानसभाओं को 21 सेक्टरों में गया है बांटा
यहां करेंगे प्रत्याशी नामांकन
विधानसभा, स्थान
1- खैर, न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन
2- बरौली, न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
3- अतरौली, न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय
4- छर्रा, न्यायालय अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम
5- कोल, न्यायालय अपर जिलाधिकारी नगर
6- अलीगढ़, न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट
7- इगलास सुरक्षित, न्यायालय जिलाधिकारी
विधानसभा वार मतदान केंद्र व मतदेय स्थल
11- खैर, 265, 455
2- बरौली, 261, 446
3- अतरौली, 291, 478
4- छर्रा, 250, 447
5- कोल, 133, 425
6- अलीगढ़, 91 391
7- इगलास सुरक्षित, 338, 475
----------------
कुल = 1629, 3117
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के तहत गठित की गई टीमें
सहायक व्यय प्रेक्षक - 07
वीडियो निगरानी टीम -07 दो अतिरिक्त टीमें
वीडियो अवलोकन टीम- 07 दो अतिरिक्त टीमें
लेखा टीम- एक
मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण समिति - एक
उड़नदस्ता टीम - सात टीमें प्रत्येक में चार अधिकारी व पुलिस बल
स्थायी निगरानी टीम - 29
व्यय अनुवीक्षण टीम - एक -एक आरओ सहित
व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर - 24 घंटे कार्यरत दूरभाष 0571-2420141, टोल फ्री - 1950