{"_id":"5f6119258ebc3efb9f73e77f","slug":"aligarh-clone-facebook-mla-of-bjp-mla-and-ask-for-money-city-office-news-ali243905839","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : भाजपा विधायक की फेसबुक आईडी क्लोन कर मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : भाजपा विधायक की फेसबुक आईडी क्लोन कर मांगे रुपये
विज्ञापन
कोल विधायक अनिल पाराशर की फेसबुक आईडी हैक कर मांगे रुपये।
- फोटो : CITY OFFICE
भाजपा के कोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल पाराशर की फेसबुक आईडी का साइबर हैकरों ने क्लोन बना लिया। इस क्लोन आईडी की मदद से उनके दोस्तों को फेसबुक मैसेंजर पर संदेश भेजकर मदद के नाम पर रुपये मांगे गए। यह जानकारी होते ही विधायक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। अब साइबर सेल की मदद से क्लोन आईडी को ब्लाक कराने की कवायद की जा रही है।
कोरोना काल में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब विधायक अनिल पाराशर के साथ यह घटना हुई। हैकर्स ने उस पर हूबहू फोटो आदि लगाकर उनके फेसबुक दोस्तों को संदेश भेजे। संदेश के जरिये बीमारी के नाम पर आर्थिक मदद की मांग शुरू की। इस पर विधायक के दोस्तों ने फोन कर उनको सूचना दी और मैसेंजर में आए संदेश के स्क्रीन शॉट भेजे। चूंकि विधायक मंगलवार की सुबह ही लखनऊ के लिए रवाना हुए थे तो यह जानकारी पाकर वह दंग रह गए। तत्काल उन्होंने क्वार्सी थाने को सूचना दी। पुलिस के जरिये प्रकरण साइबर सेल के पास पहुंचा।
- मंगलवार की सुबह कुछ मित्रों के जरिये यह सूचना मिली कि मेरी फेसबुक की क्लोन आईडी बनाकर लोगों से रुपये मांगे जा रहे हैं। पुलिस को सूचना देकर उस क्लोन आईडी को बंद कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
-अनिल पाराशर, विधायक भाजपा, कोल क्षेत्र।