Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh civic chief fines Urban and Sukhma firms Rs 15 lakh for laxity

अलीगढ़: सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त, अर्बन व सुखमा कंपनी पर 15 लाख का जुर्माना

Mon, 02 Nov 2026 04:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 02 Nov 2026 04:28 PM IST
सार

अलीगढ़ में कुल छह ट्रांसफर स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। इनमें चार नए ट्रांसफर स्टेशन 15 नवंबर तक क्रियाशील हो जाएंगे। इन पर करीब 3.47 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Aligarh civic chief fines Urban and Sukhma firms Rs 15 lakh for laxity
निरीक्षण करते नगर आयुक्त, गंदगी - फोटो : नगर निगम

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम ने दिसंबर तक शहर को कचरा डलाव पाइंट से मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए 15 नवंबर तक चार नए कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन शुरू किए जाएंगे। वहीं, सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने दो कार्यदायी कंपनियों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने रविवार को धौर्रा माफी स्थित अर्बन कंपनी की वाहन पार्किंग और वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। यहां कचरा संग्रहण करने वाले कई वाहन लंबे समय से खराब हालत में खड़े मिले। इनकी मरम्मत के निर्देश करीब 15 दिन पहले दिए गए थे, लेकिन कंपनी ने वाहनों को दुरुस्त नहीं कराया। इस पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने अर्बन कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने स्वर्ण जयंती नगर से ओजोन कट की ओर जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया। यहां सड़क किनारे सुखमा कंपनी की ओर से बिना अनुमति कचरा डंप किया जा रहा था। इसे लापरवाही मानते हुए कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त के मुताबिक, शहर में कुल छह ट्रांसफर स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। इनमें चार नए ट्रांसफर स्टेशन 15 नवंबर तक क्रियाशील हो जाएंगे। इन पर करीब 3.47 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। व्यवस्था के संचालन के लिए चार पोर्टेबल कॉम्पेक्टर, 25 कैप्सूल और चार हुक लोडर की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed