फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Chharra Mandi Clash Labourer Loses Leg

अलीगढ़: व्यापारियों से विवाद में पल्लेदार का पैर कटा, छर्रा मंडी में बवाल, आठ नामजद समेत 90 के खिलाफ केस

Mon, 28 Sep 2026 10:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 28 Sep 2026 10:10 PM IST
सार

 व्यापारियों से विवाद में घायल पल्लेदार राजू रूमामई निवासी का पैर काटना पड़ा। परिजन सोमवार को एंबुलेंस से थाने पहुंचे, कार्रवाई की मांग पर घेराव किया। पुलिस रवैये से नाराज ग्रामीण मंडी पहुंचे। व्यापारी महेश-रहमान के मुनीम योगेश कुमार बहादुरपुर को पीटा और सिर फोड़ दिया। 

विज्ञापन
Aligarh Chharra Mandi Clash Labourer Loses Leg
एंबुलेंस में घायल युवक, मौके पर पहुंचकर समझाते सीओ - फोटो : संवाद

विस्तार

छर्रा कृषि उत्पादन मंडी समिति में 22 सितंबर को व्यापारियों से विवाद में घायल पल्लेदार का उपचार के दौरान पैर काटना पड़ा। सोमवार को परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए घेराव किया। पुलिस के रवैये से असंतुष्ट होकर ग्रामीण मंडी पहुंच गए और एक व्यापारी के मुनीम को पीटने के बाद गेट बंदकर जाम लगा दिया। पुलिस से धक्का-मुक्की की गई। आठ नामजद समेत करीब 90 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


गांव रूमामई निवासी राजू (25) पुत्र भोजराज मंडी में पल्लेदारी करता है। परिजनों के अनुसार 22 सितंबर की रात करीब आठ बजे उसका गल्ला व्यापारी महेश कुमार और रहमान से विवाद हुआ था। आरोप है कि दोनों ने मारपीट कर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक व्यापारियों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिला मुख्यालय से दिल्ली रेफर किए जाने और पैर काटने की बात सामने आने पर परिजन उसे अलीगढ़ ले आए, जहां दो दिन बाद पैर अलग करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 10 बजे परिजन तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि गंभीर घटना के बावजूद पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी। कोतवाली निरीक्षक सुशील कुमार योगी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। कार्रवाई में देरी से नाराज होकर मंडी पहुंचे ग्रामीणों ने व्यापारी के मुनीम योगेश कुमार निवासी बहादुरपुर रहचौई से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद गेट बंद कर एंबुलेंस सड़क पर खड़ी करके जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार थानों की फोर्स ने संभाला मोर्च

मंडी गेट बंद कर जाम लगाने के दौरान पुलिस से खींचतान होने लगी। सीओ ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई।स्थिति बिगड़ने पर दादों, पालीमुकीमपुर, गंगीरी और छर्रा थाने की फोर्स बुलानी पड़ी। काफी प्रयास के बाद जाम खुलवाया गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
पल्लेदार के एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना थी


एसपी देहात मनीष कुमार ने बताया कि छर्रा में 22 सितंबर को लगभग 10:30 बजे रात घटना हुई थी, इसमें पीआरवी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक्सीडेंट से घायल हो गया है। पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची। राजू जो पल्लेदारी का वहां पर काम करता था, वह एक्सीडेंट से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया था। सोमवार को अस्पताल से उसके परिजन एंबुलेंस से लेकर मंडी लेकर आए। यहां उनके साथ गांव वाले भी थे, पुलिस मौके पर पहुंची थी, उनको वहां से हटा दिया गया था। घायल के परिजन के द्वारा तहरीर दी गई थी, उस पर केस पंजीकृत कर लिया गया है।

परिजनों की तहरीर पर दोनों गल्ला व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुनीम के साथ मारपीट की गई है। आठ नामजद समेत करीब 90 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें करीब 30 महिलाएं शामिल हैं। एक युवक को हिरासत में लिया है। खींचतान और धक्का-मुक्की करने वालों की वीडियो से पहचान कर कार्रवाई होगी। - गर्वित सिंह, क्षेत्राधिकारी छर्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed