{"_id":"609ec63c8ebc3ed703064fdf","slug":"aligarh-celebrated-parshuram-jayanti-lit-lamps-in-the-evening-city-office-news-ali263119336","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : परशुराम जयंती मनाई, शाम को जलाए दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : परशुराम जयंती मनाई, शाम को जलाए दीये
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास से मनाई। अधिकांश श्रद्धालुओं ने घरों में ही पूजा पाठ किया। जबकि कुछ जगह सीमित संख्या में हवन, यज्ञ, आरती, भोग-प्रसादी का आयोजन हुआ। भक्तों ने अपने घरों से ही परशुराम भगवान का जयकारा लगाया। शाम को घर में दीपक जलाए।
भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट एवं परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों पर परशुराम जयंती मनाई। जबकि आगरा रोड स्थित ट्रस्ट के कार्यालय पर अध्यक्ष पीसी शर्मा ने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान परशुराम का पूजन, आरती और भोग लगाया। शाम को सदस्यों ने अपने घर में दीपक जलाए। कोल विधायक अनिल पाराशर, शिवनारायण शर्मा, शिव कुमार गौड़, भीष्म शर्मा, प्रमेंद्र गौतम, राजा पंडित, अरविंद शर्मा, दया शर्मा, उपासना शर्मा, रजनी शर्मा, सीमा गौतम आदि ने अपने अपने घरों में जयंती मनाई।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने अचलताल स्थित आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया। यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हितेंद्र उपाध्याय बंटी, भाजपा नेता पं. शिव नारायण शर्मा, महानगर अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, अजय पंडित, आशीष शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, प्रशांत समाधिया, तुलसीदास, मनीष पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वरिष्ठ समाज सेविका गौरी पाठक ने अपने घर पर परशुराम जयंती मनाई। उन्होंने प्रार्थना की कि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण का खात्मा हो, जिससे आम जनता को राहत मिले।
सपा जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता रत्नाकर पांडेय ने आवास पर परशुराम जन्मोत्सव मनाया। महानगर महासचिव मनोज यादव भी मौजूद रहे।
- सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने घरों पर हवन यज्ञ का आयोजन किया। कौशल किशोर व्यास ने प्रदेश महासचिव अरविंद पंडित के यहां हवन यज्ञ, पूजा पाठ संपन्न कराया। कार्यवाहक अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, मंडल संगठन मंत्री भूपेंद्र लवानिया, महानगर प्रभारी तपेंद्र सारस्वत, सुभाष सुभानु, विनीत सारस्वत आदि पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम का पूजन कर आशीर्वाद लिया।