फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: builder escaped from front of SDM

अलीगढ़ : एसडीएम के सामने से भाग निकला करोड़ों का बकाएदार बिल्डर

Sat, 08 Aug 2020 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: builder escaped from front of SDM
विकास प्राधिकरण के करोड़ों रुपये के बकायदारों पर शुक्रवार को कार्रवाई का डंडा चला। एसडीएम कोल के नेतृत्व में नायाब तहसीलदार की टीम ने 20 लाख रुपये की वसूली मौके पर की। हालांकि, उनके हाथ से 4.90 करोड़ रुपये के बकाएदार बिल्डर प्रवीण मंगला निकलकर भाग गए। इधर, जादौन बिल्डर्स के खिलाफ उन्होंने 2.22 करोड़ रुपये की बकाएदारी के संबंध में डुगडुगी पिटवा दी। इस पर बिल्डर ने 50 लाख रुपये आज यानी शनिवार को जमा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम कोल संजीव ओझा ने बताया कि अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की ओर से तहसील प्रशासन को ओजोन सिटी के प्रवीण मंगला से 4.90 करोड़ रुपये की वसूली को आरसी प्राप्त हुई थी। जादौन बिल्डर्स के खिलाफ 2.22 करोड़ रुपये और चिलकौरा के रहने वाले सतीश कुमार सिंह पुत्र यादराम के खिलाफ 20 लाख रुपये वसूलने की आरसी प्राप्त हुई थी। इन सभी पर छह माह से अधिक से बकाया है।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की ओर से यह सभी आरसी विकास कर के संबंध में थींए जिसका इन लोगों पर चोरी का आरोप लगा है। चोरी किए कर के साथ ही उस पर विकास प्राधिकरण की ओर से ठोके गए जुर्माने को मिलाकर यह धनराशि सभी बकाएदारों पर अलग अलग तय की गई है। एसडीएम के अनुसार, जादौन बिल्डर्स के जेल पुल के पास स्थित कार्यालय पर जाकर टीम ने डुगडुगी पिटवाई। इस पर उन्होंने 2.22 करोड़ के बकाये में से 50 लाख रुपया आज जमा कराने का आश्वासन दिया है। इधर, प्रवीण मंगला टीम को देख अपनी गाड़ी में बैठकर भाग खड़े हुए। टीम ने गभाना टोल तक उसका पीछा किया। मगर, वह किसी गांव में घुसने के कारण ओझल हो गए। सतीश कुमार से 20 लाख रुपये की वसूली कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed