फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh BSA dr rakesh kumar singh could not calculate fraction

शिक्षा के हैं बड़े अधिकारी: अलीगढ़ बीएसए नहीं लगा पाए भिन्न का हिसाब, देखिए वीडियो में

Thu, 28 Nov 2024 10:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 10:49 PM IST
सार

बीएसए साहब के लिए यह गलती नई नहीं है। बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने 11 सितंबर 2024 को बारिश को लेकर स्कूलों में अवकाश के लिए आदेश जारी किया था। उस हिंदी में लिखे आदेश में ही 20 से अधिक गलतियां थीं। अमर उजाला डिजिटल पर खबर लगने के बाद जिसे अगले आदेश में सुधारा गया था।

विज्ञापन
Aligarh BSA dr rakesh kumar singh could not calculate fraction
अलीगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक सामान्य भिन्न का हिसाब भी सही नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने 1/3 और 2/4 को जोड़कर पूरा एक बताया है, जबकि गणित कुछ और ही कहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

27 नवंबर को निपुण मूल्यांकन परीक्षा यानी एनएटी कक्षा 1 से 3 तक की कराई गई। इस परीक्षा को लेकर अलीगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने शिक्षकों को परीक्षा सफलता पूर्वक करने की शाबाशी देने और आज 28 नवंबर को होने वाली कक्षा 4 से 8 तक की निपुण परीक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सभी शिक्षकों के लिए 2 मिनट 42 सैकेंड का एक वीडियो जारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगा पाए साधारण भिन्न का हिसाब
अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के सबसे बड़े अधिकारी बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने वीडियो में कहा कि अभी यह लड़ाई पूरी नहीं हुई है। अभी हमने केवल 1/3 हिस्से की लड़ाई लड़ी है। दो चौथाई 2/4 लड़ाई आज लड़ा जाना है। 

बीएसए महोदय का गणित यह कहता है

भिन्न 1/3 और 2/4 को जब बीएसए ने जोड़ा तो, उसे पूरा 1 दिखा दिया। 
ऐसे हुई भिन्न सोल्व
जबकि गणित कहता है यह
अगर 1/3 और 2/4 को जोड़ा जाए तो वह 10/12 यानी और सरल करें तो 5/6 आएगा, तो वह कैसे एक पूरा हिस्सा बन सकता है। जबकि गणित कहता है कि 1/3 में जब 2/3 को मिला दें तो वह पूरा एक भाग बन जाता है।

बीएसए साहब के लिए यह गलती नई नहीं है

बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने 11 सितंबर 2024 को बारिश को लेकर स्कूलों में अवकाश के लिए आदेश जारी किया था। उस हिंदी में लिखे आदेश में ही 20 से अधिक गलतियां थीं। अमर उजाला डिजिटल पर खबर लगने के बाद जिसे अगले आदेश में सुधारा गया था।

शिक्षा के बड़े अधिकारी हैं ये: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश में गलतियों का अंबार, देखिए आदेश पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें

मामले पर बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो बनाते समय जुबान लड़खड़ा गई। यह मानवीय भूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed