फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Piles of mistakes in the orders of Aligarh District Basic Education Officer

शिक्षा के बड़े अधिकारी हैं ये: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश में गलतियों का अंबार, देखिए आदेश

Wed, 11 Sep 2024 11:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 11:11 PM IST
सार

अलीगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने बारिश को लेकर स्कूलों में अवकाश के लिए आदेश जारी किया है। आदेश को अगर ध्यान से पढ़ें तो उसमें गलतियों का अंबार देखने को मिल जाएगा।

विज्ञापन
Piles of mistakes in the orders of Aligarh District Basic Education Officer
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ का कार्यालय आदेश - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षा के सबसे बड़े अधिकारी होते हैं। अगर वह ही हिंदी में बिंदी और अन्य शब्दों पर ध्यान नहीं देंगे तो हमारे बच्चों के कैसे आदर्श बनेंगे। अलीगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने बारिश को लेकर स्कूलों में अवकाश के लिए आदेश जारी किया है। आदेश को अगर ध्यान से पढ़ें तो उसमें गलतियों का अंबार देखने को मिल जाएगा। 

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 11 सितंबर को पत्रांक 15157/64/2024-25 से कार्यालय आदेश जारी किया है। आदेश की पहली लाइन में अलीगढ लिखा है जबकि अलीगढ़ सही शब्द होता है। यह गलती 13 जगह पर हुई है, कहीं भी अलीगढ़ सही नहीं लिखा गया है। आदेश की दूसरी लाइन वर्शा लिखा है जबकि सही शब्द वर्षा होता है। आदेश के बिंदु 3 में प्रक्टीकल लिखा गया है जबकि सही शब्द प्रैक्टिकल होता है। इस तीसरे बिंदु की अगली लाइन में कडाई लिखा गया है जबकि सही शब्द कड़ाई होता है।
विज्ञापन


इसी लाइन में अंत में जाय लिखा है जो जाये या जाए सही होता है। आवश्यक में से श् गायब है। प्रतिलिपि के बिंदु 5 में इलैक्टोनिक लिखा है जो सही शब्द इलेक्ट्रॉनिक है। नि:शुल्क में श् गायब है। बिंदु 7 में स्ववित्तपोशित लिखा है जबकि सही शब्द स्ववित्तपोषित होता है। इसी लाइन में अनलुपालनार्थ लिखा है जबकि सही शब्द अनुपालनार्थ है। इस आदेश को पढ़कर तो ऐसा लगता है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जी ने यह आदेश पढ़ा ही नहीं, जल्दी में हस्ताक्षर कर जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए का आदेश ं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed