फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Blown one lakh rupees from accountant to become income tax officer

अलीगढ़: आयकर अधिकारी बन मुनीम के एक लाख रुपये उड़ाए

Sun, 18 Oct 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Blown one lakh rupees from accountant to become income tax officer
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मदार गेट चौराहे पर शनिवार दोपहर खुद को आयकर अधिकारी बताकर तीन युवक मथुरा से आए एक मुनीम से एक लाख रुपये से अधिक का बैग उड़ा ले गए। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुकदमे के अनुसार मथुरा के चौक बाजार कच्ची सड़क के सराफ व शरद पायल भंडार के स्वामी राजेश अग्रवाल के मुनीम सुशील अग्रवाल शनिवार को फूल चौराहे के सराफ से तगादा लेने आए थे। यहां से रुपये पिट्ठू बैग में लेकर मथुरा जाने के लिए मदारगेट चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान तीन युवकों ने वहां आकर खुद को आयकर अधिकारी बताया और बैग चेक करने लगे। उन्हें कुछ शक हुआ तो वे जबरन बैग लेकर वापस फूल चौक पर आ गए। इस दौरान बैग को चेक किया तो उसमें से रुपये गायब हो गए थे। इस पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर कोतवाली नगर रविंद्र कुमार सिंह इसकी पुष्टि की है और बताया कि सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed