{"_id":"613cfe2a8ebc3e743c1e551a","slug":"aligarh-bjp-rages-on-harassment-of-married-woman-uproar-in-police-station-city-office-news-ali2729351158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : विवाहिता के उत्पीड़न पर भाजपाई भड़के, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : विवाहिता के उत्पीड़न पर भाजपाई भड़के, थाने में हंगामा
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र की रामबाग कॉलोनी में दहेज के लिए विवाहिता के उत्पीड़न के मामले में शनिवार को भाजपाइयों ने थाने में हंगामा किया। आरोप है कि विवाहिता को स्टोर में बंद रखा जा रहा है और वह बाथरूम का पानी पीने को मजबूर है। इस मामले में थाने पहुंचे भाजपाइयों के हंगामे पर पुलिस के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ।
पूर्व मेयर शकुंतला भारती, गोशाला प्रभारी कृष्णा गुप्ता, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, पुष्पेंद्र जादौन, पार्षद संदीप मित्तल, राजेंद्र शर्मा, मनोज गुप्ता, डॉ. विभव वार्ष्णेय आदि ने थाने पहुंचकर बताया कि सासनीगेट साकेत विहार कॉलोनी के फूल सिंह ने बेटी नीरा की शादी दो साल पहले रामबाग के त्रिभुवन पाल सिंह से की थी।
40 लाख रुपये शादी में खर्च करने के बाद भी उसका दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू हो गया। पति गुजरात में नौकरी करता है। उसके किसी से रिश्ते की चर्चा है। मां-बाप नोएडा रहते हैं। यहां बहू को स्टोर में बंद कर रखा है।
विज्ञापन
उसे खाने-पीने को कुछ नहीं दिया जा रहा। महिला की निगरानी कुछ किरायेदार करते हैं। वे उसे डराते धमकाते रहते हैं। इस मामले में दर्ज मुकदमे में विवेचक ने धाराएं घटा दी हैं। इसे लेकर हुए हंगामे के बाद इंस्पेक्टर के समझाने और उचित आश्वासन पर भाजपाई शांत हुए और वापस लौटे।