फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh BJP leaders is pass in Modi's exams

मोदी के इम्तिहान में अलीगढ़ के भाजपाई पास

Tue, 26 May 2015 02:27 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 26 May 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh BJP leaders is pass in Modi's exams
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इम्तहान में अलीगढ़ के भाजपा नेता पास हो गए। भीड़ से उत्साहित भाजपा नेता निर्धारित लक्ष्य से अधिक संख्या में पहुंचने का दावा ठोक रहे है। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली फरह में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण रैली के लिए भाजपा जिला इकाई को 6 एवं महानगर इकाई को 5 हजार का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री एवं अलीगढ़ के रैली प्रभारी पंकज सिंह स्वयं कई दिन तक जनपद का खाक छानते रहे। इस सिलसिले में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश एवं जगदंबिका पाल भी जनपद का दौरा कर चुके थे।
विज्ञापन


निर्धारित संख्या के पहुंचने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। शीर्ष नेताओं की पैनी नजर रहने के कारण स्थानीय नेताओं के नींद उड़े हुए थे। हालांकि भीषण गर्मी के बावजूद मोदी के नाम पर बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। बस से रैली में जाने वाले लोगों के लिए नाश्ते और पानी का भी इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुबह में सासनी गेट से महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल ने करीब 70 बसों को हरी झंडी दिखाकर रैली के लिए रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने कई जगह से बसों को रवाना किया।


खैर क्षेत्र से 40 बसों के साथ ही कई चार पहिया वाहन भी गए। खैर की प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि खैर क्षेत्र से दो से ढ़ाई हजार लोग रैली में शामिल हुए। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि आज से पहले इतनी विशाल एवं भव्य रैली कभी नहीं देखा था। लोगों का जोश एवं उत्साह देखने लायक था। महानगर अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष की माने तो अलीगढ़ से करीब 250 बसों के अतिरिक्त डेढ़ सौ से अधिक चार पहिया वाहन रैली में गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed