फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BJP leader kicked laborer, CCTV spoiled the matter

अलीगढ़ : भाजपा नेता ने मजदूर के मारी लात, सीसीटीवी ने बिगाड़ी बात

Wed, 10 Aug 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: BJP leader kicked laborer, CCTV spoiled the matter
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

नोएडा के श्रीकांत त्यागी की तरह अलीगढ़ में भी सोमवार को हुए घटनाक्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शल्यराज सिंह ने मजदूर को लात मार दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को पुलिस ने शल्यराज सिंह को गिरफ्तार कर शांति भंग में पाबंद कर दिया। हालांकि इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
घटनाक्रम के अनुसार, गांधीपार्क क्षेत्र में एटा चुंगी के पास विनोद हॉस्पिटल वाली गली में शल्यराज सिंह का मकान है। विनोद हॉस्पिटल में निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार दोपहर निर्माण के चलते गली में बीच सड़क पर सरिया पड़ी थी और निकलने वाले वाहन फंस रहे थे। इसी दौरान शल्यराज सिंह वहां से निकले तो उन्होंने मजदूर से कुछ कहा। इसके बाद उन्होंने लात मारते हुए धक्का दे दिया।
विज्ञापन

यह घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। हालांकि मजदूर हाथ बांधे खड़ा दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज जब वायरल हुआ तो भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के तौर पर शल्यराज सिंह की पहचान हो गई। मंगलवार को पुलिस शल्यराज सिंह के घर पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र दुबे के अनुसार शांति भंग में कार्रवाई की गई है। किसी ने इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एटा चुंगी इलाके का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर शल्यराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। - कुलदीप सिंह, एसपी सिटी
हमने गलती मान ली, रास्ता बंद करने का अधिकार किसने दिया
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शल्यराज सिंह कहते हैं कि 12 फुट चौड़ी गली में चार मंजिला नर्सिंग होम बन रहा है। निर्माण सामग्री दिन भर गली में पड़ी रहती है। मैं जब अपने घर से निकल रहा था तो मेरे आगे चार गाड़ियां गली में फंसी हुई थीं। मेरे आगे की गाड़ी के चालक ने मजदूर से कुछ कहा तो मजदूर उससे अभद्रता करने लगा। इसी बात पर मैंने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह मुझसे भी उसी अंदाज में बोला। इसी आवेश में मैंने गलती कर दी। मगर अब हमने उस रास्ते से निकलना बंद कर दिया है। आज भी गली में बिल्डिंग मैटेरियल डालकर लेंटर डाला गया, रास्ता बंद है। यह अधिकार किसने दिया, उनसे कोई पूछने वाला नहीं है। हम पर शांति भंग की कार्रवाई हुई है। यह आवाज उठाने का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed