{"_id":"644c13a06953b69d750586d4","slug":"aligarh-bjp-district-vice-president-resigns-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, लड़ा रहे हैं पत्नी को निर्दलीय चुनाव, बताया जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, लड़ा रहे हैं पत्नी को निर्दलीय चुनाव, बताया जान को खतरा
Sat, 29 Apr 2023 12:12 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:12 AM IST
सार
अलीगढ़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जनभावनाओं के विपरीत उम्मीदवार थोपा है। उनकी पत्नी ज्योति शर्मा निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार हैं। ऐसी स्थिति में वह पार्टी के लिए कार्य करने में पूर्णत: असमर्थ हैं।
विज्ञापन
खैर के होटल गणेश गार्डन में पत्रकार वार्ता करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव में भाजपा से विद्रोह कर अपनी पत्नी ज्योति शर्मा को खैर से निर्दलीय चुनाव लड़ा रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा उर्फ अन्नू आजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जान का खतरा भी बताया है।
विज्ञापन
दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जनभावनाओं के विपरीत उम्मीदवार थोपा है। उनकी पत्नी ज्योति शर्मा निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार हैं। ऐसी स्थिति में वह पार्टी के लिए कार्य करने में पूर्णत: असमर्थ हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने कस्बे में बाहरी लोगों का जमघट लगने का आरोप लगाते हुए ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की है। उनके साथ मनोज राठी, संजय ठाकुर, हर्षवर्धन गौतम, शकुन गौतम, ठाकुदास, आशु वर्मा, आकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन