{"_id":"62bb4c5d29e5d84aad0e5ac5","slug":"aligarh-bike-riding-student-dies-due-to-dumper-collision-partner-serious-city-office-news-ali294913422","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : डंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : डंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
थाना क्वार्सी क्षेत्र के बाईपास अनूपशहर रोड पर महेशपुर फाटक के पास मंगलवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना गभाना क्षेत्र के गांवरी गांव के यज्ञ दत्त गुप्ता का 19 वर्षीय बेटा सूरज कुमार गुप्ता एक निजी कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। मंगलवार को सूरज अपने दोस्त दीपांशु के साथ बाइक से रामघाट रोड स्थित कोचिंग सेंटर जा रहा था। जैसे ही दोनों बाइक से महेशपुर फाटक के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में सूरज डंपर के पहिये के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उसने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, छात्र हेलमेट नहीं पहने था। हादसे में दोस्त दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दीनदयाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।