फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Bhoomi Poojan in Ayodhya, high alert in the district

अलीगढ़ : अयोध्या में भूमि पूजन, जिले में रहा हाई अलर्ट

Wed, 05 Aug 2020 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Bhoomi Poojan in Ayodhya, high alert in the district
एएमयू सर्किल चौराहे पुलिसफोर्स के तैनाते सीओ अनिल समानिया। - फोटो : CITY OFFICE
सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील अपना जिला अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पूजन को लेकर बुधवार सुबह से ही हाई अलर्ट पर रहा। प्रशासनिक स्तर से जहां शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। वहीं शहर के संवेदनशील प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात रहा। कई इलाके ऐसे रहे, जहां लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित रखा गया। दोपहर तक खुद एसएसपी मुनिराज जी ने शहर के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह के स्तर से सेक्टर स्कीम के तहत एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी के कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया था। यहां से उन्होंने शहर की स्थिति पर दिनभर निगाह रखी। सभी मजिस्ट्रेटों ने हर एक घंटे में उनके इलाके की रिपोर्ट तलब की। इस दौरान सुबह से ही सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ प्रथम सर्किल प्रथम क्षेत्र में, एसीएम प्रथम व सीओ द्वितीय सर्किल द्वितीय क्षेत्र में और एसीएम द्वितीय व सीओ तृतीय ने सर्किल तृतीय क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में जाकर फ्लैग मार्च किया। उन्होंने जनता से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। सभी मजिस्ट्रेटों को संवेदनशील इलाकों में पैनी निगाह बनाए रखने और पुलिस के साथ तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वाधिक चौकसी अचलताल, एएमयू सर्किल और उसके आसपास, ऊपरकोट, सब्जी मंडी, देहली गेट, खटीकान, जयगंज, बाबरी मंडी, हलवाई खाना आदि इलाकों में रखी गई। एएमयू व ऊपरकोट कोतवाली के मुख्य द्वार पर बाहरी लोगों की आवाजाही को बंद रखा गया। वहीं एसएसपी ने शहर के कई प्रमुख इलाकों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान आरएएफ भी तैनात रही और आरएएफ कमांडेंट भावेश चौधरी भी शहर में भ्रमण पर निकले। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि जिले के लोगों ने संयम का परिचय दिया। अयोध्या भूमि पूजन को लेकर जिले में हुए सभी कार्यक्रम शांति पूर्ण निपट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में बुधवार को कड़े सुरक्षा इंतजाम रखे गए। किसी को बेवजह माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं थी। लोगों ने दीपोत्सव मनाया और हवन यज्ञ किया। देर रात तक पुलिस बल की शहर में निगरानी रही।
-मुनिराज जी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed