फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh being smart, exhibition will be grand next time : VK Singh

स्मार्ट हो रहा अलीगढ़, अगली बार नुमाइश होगी और भव्य, वीके सिंह बोले- चौरी-चौरा कोई कांड नहीं, बल्कि एक संग्राम था

Fri, 05 Feb 2021 11:53 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Aligarh being smart, exhibition will be grand next time : VK Singh
अलीगढ़ महोत्सव का गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ करते केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी-2021 (अलीगढ़ महोत्सव/नुमाइश) का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और प्रदेश सरकार में मंत्री व अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने शांति का प्रतीक कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इस अवसर पर भव्य समारोह कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनरल वीके सिंह ने कहा कि अलीगढ़ केवल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय व तालों के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, अब व्यवसायों व उपलब्धियों के लिए भी अलीगढ़ का नाम विश्व के मानचित्र पर है। अलीगढ़ शहर स्मार्ट बन रहा है। संभव है कि अगली बार जब प्रदर्शनी का आयोजन हो तो वह और नए और शानदार रूप में नजर आए। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नए स्टार्टअप और नई योजनाएं युवाओं के लिए प्रस्तुत होनी चाहिए, यह बहुत शानदार बात होगी।
विज्ञापन


जनरल वीके सिंह ने कहा कि 140 साल पहले जब प्रदर्शनी शुरू हुई होगी, तब मनोरंजन और अपना हुनर दिखाने के साधन न के बराबर थे। इस प्रदर्शनी से लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध हुआ। इसके बाद प्रदर्शनी में समय-समय पर नई-नई गतिविधियां और आकर्षण जुड़ते गए। अब समय आ गया है कि हम अंग्रेजों द्वारा प्रस्तुत किए गए इतिहास और उसकी शब्दावली को दुरुस्त कर लें। चौरीचौरा कोई कांड नहीं था बल्कि वह एक संग्राम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 1857 की क्रांति, जिसे अंग्रेज सिपाही विद्रोह कहते थे, उसमें उन्होंने यह अंदाजा लगा लिया था कि जब तक यहां के लोगों को बांटा नहीं जाएगा, तब तक वह अपना मकसद हल नहीं कर सकते। तभी से उन्होंने देश को बांटने के लिए अलग-अलग प्रकार की कवायद करनी शुरू कर दी थी। अलीगढ़ जिले के प्रभारी व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अलीगढ़ प्रशासन ने जिस प्रकार कार्य किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा सन 2015 में यमन में फंसे नागरिकों को निकालने में जनरल वीके सिंह की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि अभी हाल ही में बजट में 13000 किलोमीटर नई सड़कों का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अलीगढ़ में लंबे समय से राज्य विश्वविद्यालय की मांग चल रही थी, जिसको प्रदेश की योगी सरकार ने माना और राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की स्थापना का काम शुरू हुआ। प्रदेश सरकार जो कुछ कर रही है, वह किसी से छिपा हुआ नहीं है।

कार्यक्रम को प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने भी संबोधित किया और जन सामान्य से अपील की कि वह इस आयोजन से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इसको सफल बनाएं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और जिला प्रभारी सुरेश राणा ने औद्योगिक कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया।


दोनों अतिथियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर तारिक मंसूर, विधायक संजीव राजा, विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह, विधायक अनूप प्रधान, विधायक राजकुमार सहयोगी, विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह, कमिश्नर गौरव दयाल, डीआईजी पियूष मोर्डिया, कार्यक्रम सह प्रभारी आरपी सिंह, अंजना सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed