फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh became number one after beating Yogi's Gorakhpur

योगी के गोरखपुर को पछाड़ कर अलीगढ़ बना नंबर वन

Sat, 11 Dec 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh became number one after beating Yogi's Gorakhpur
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अलीगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर को पछाड़कर प्रदेश में नंबर एक पर पहुंच गया है। दस लाख से कम आबादी वाले शहरों में अलीगढ़ देश में दूसरे स्थान पर है। इस उपलब्धि पर नगर निगम में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना का लाभ स्ट्रीट वेंडर्स को देने के मामले में अलीगढ़ एवं गोरखपुर के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। शुरू से गोरखपुर आगे चल रहा था। ताजा आंकड़े में गोरखपुर को पछाड़कर अलीगढ़ प्रदेश में नंबर एक पर आ गया है। अलीगढ़ में 16913 लोगों को योजना का लाभ दिया गया है, जबकि गोरखपुर में इसकी संख्या 16885 है। नगर निगम ने मार्च 2022 तक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 25681 स्ट्रीट वेंडर्स को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा था। अब तक 16913 वेंडर्स को योजना का लाभ दिया गया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना में जिले का अव्वल आना गर्व की बात है। इस सफलता का श्रेय नगर निगम, डूडा, बैंक व सामाजिक संगठनों के प्रयासों को जाता है, जिन्होंने घर-घर पहुंचकर योजना का लाभ पात्र लोगों को दिलाने में योगदान दिया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने बताया कि सफलता का श्रेय नगर आयुक्त, व्यापक प्रचार एवं स्ट्रीट वेंडर्स के घर-घर जाकर उसे योजना से जोड़ने का जाता है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि योजना के अंतर्गत पटरी दुकानदारों, खोमचा, रेहड़ी लगाने वाले दुकानों को दस हजार रुपये ऋण के रूप में दिया जाता है। नियमित भुगतान करने पर सात प्रतिशत की सब्सिडी है। डिजिटल लेनदेन करने पर 1200 का कैशबैक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed