फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh-Bareilly Passenger and Aligarh-Delhi EMU will run from tomorrow

अलीगढ़ : कल से चलेगी अलीगढ़-बरेली पैसेंजर व अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू

Thu, 31 Mar 2022 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Aligarh-Bareilly Passenger and Aligarh-Delhi EMU will run from tomorrow
कोरोना के चलते दो साल से बंद पड़ी अलीगढ़-बरेली पैसेंजर व अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू ट्रेन का शुक्रवार से संचालन होगा। रेलवे बोर्ड ने इसका एलान कर दिया है। इससे दोनों ही रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

22 मार्च 2020 को रेलवे ने कोरोना के चलते ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था।
हालांकि कुछ समय बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों को शुरू नहीं किया गया था। इसके बदले स्पेशल ट्रेनें जरूर शुरू कर दी गई थीं। इनमें यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया देना पड़ रहा था। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा था। रेलवे के बंद पड़ी ट्रेनों के संचालन के एलान के बाद दैनिक यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल से अलीगढ़ से दिल्ली के मध्य चलने वाली दोनों ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होगा। पहले की तरह सभी लोकल स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से ही अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed