{"_id":"5f1ea02d5ef4456819285632","slug":"aligarh-bank-manager-committs-suicide-leaves-a-note-in-diary-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: ग्रामीण आर्यावर्त बैंक की महिला मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: ग्रामीण आर्यावर्त बैंक की महिला मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
Mon, 27 Jul 2020 03:10 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 27 Jul 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
मृतिका कुमुद सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के नौरंगाबाद स्थित ग्रामीण आर्यावर्त बैंक में तैनात महिला मैनेजर ने सोमवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शव के पास से एक डायरी बरामद हुई है। जिसमें महिला द्वारा सुसाइड नोट लिखे जाने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
दरअसल अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके की गांधीनगर निवासी कुमुद सिंह नौरंगाबाद स्थित ग्रामीण आर्यावर्त बैंक में महिला मैनेजर पद पर तैनात थीं। आज सुबह ही उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के पास से बरामद डायरी की जांच की जा रही है। परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।