फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Banana feeding corona infected monkeys, stir in Harduaganj

अलीगढ़: कोरोना संक्रमित बंदरों को खिला रही केला, हरदुआगंज में हड़कंप

Wed, 29 Apr 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Banana feeding corona infected monkeys, stir in Harduaganj
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

हरदुआगंज के लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला मरीज द्वारा खिड़की से बंदरों को केला एवं अन्य सामान खिलाया जा रहा है। इसे देखकर हरदुआगंज में हड़कंप मच गया है। बंदरों के माध्यम से नागरिकों में संक्रमण फैलने की आशंका जता कर लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। इस जानकारी पर हरकत में आए नगर पंचायत हरदुआगंज के चेयरमैन तिलक राज यादव ने इस संबंध में जिलाधिकारी को खत लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
हरदुआगंज सीएचसी में कोविड-19 लेवल वन हॉस्पिटल है। कोरोना संक्रमितों को सबसे पहले यहीं आना होता है। वर्तमान में इसमें 15 मरीज है। हॉस्पिटल के बगल में इस्कॉन मंदिर है। एक महिला मरीज आइसोलेशन वार्ड के ऊपर वाले कमरे में रहती है। वह खिड़की के माध्यम से बंदरों को केला एवं अन्य सामग्री खिलाती है। इस्कॉन मंदिर के प्रबंधक ने इसकी शिकायत नगर पंचायत हरदुआगंज के चेयरमैन तिलक राज यादव से की। उन्होंने सपोर्ट में वीडियो रिकार्डिंग भी प्रस्तुत की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को संक्रमित मरीज के खाने-पीने के सामान के माध्यम से बंदरों में संक्रमण फैलने का खतरा है। उन्हें यह भय भी सता रहा है कि बंदरों के माध्यम से कही संक्रमण हरदुआगंज नगर पंचायत में न फैल जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष तिलकराज यादव ने बताया कि बंदरों के माध्यम से संक्रमण फैलने का खतरा है। स्थानीय लोगों की शिकायत से एमवाईसी एवं जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है। वहीं जानकारी पर प्रशासन ने अधिकारियों को मौके पर भेजकर खिड़कियां व जंगले बंद करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed