फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Bajrang Dal agitation suspended on the assurance of police officers

अलीगढ़ : पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर बजरंग दल का आंदोलन स्थगित

Sat, 18 Jul 2020 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Bajrang Dal agitation suspended on the assurance of police officers
एसपी सिटी कार्यालय पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर बजरंग दल एवं उसके सहयोगी संगठनों ने बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को स्थगित रखने का निर्णय लिया है, लेकिन दल के नेताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि सद्दाम हुसैन गिरफ्तार नहीं होता है उसको सार्वजनिक रूप से सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन

बजरंग दल एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी शुक्रवार को एसपी सिटी अभिषेक से बातचीत करने पहुंचे। दल के नेताओं ने कहा कि महाकालेश्वर का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। सद्दाम ने महाकालेश्वर मंदिर को आतंकवादियों की अड्डा कहकर अपमान किया है। संगठन ने पहले ही सूचना पुलिस को दी थी और उसके बाद गिरफ्तारी देने क्वार्सी थाना पहुंचे थे। महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि जब तक सद्दाम जेल नहीं जाता, संगठन शांत नहीं बैठेगा। अधिकारियों ने सद्दाम को गिरफ्तार करने एवं कोरोना का हवाला देकर बजरंग दल एवं दूसरे संगठनों के पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया और बहुत हद तक सफलता भी मिली।
विज्ञापन

विहिप, बजरंग दल व युवा क्रांति मंच के नेता शेखर शर्मा, अमित भारद्वाज, आशु सक्सेना, विशाल देशभक्त, सोनू सबिता, मोनू दीवान, अखिलेश ठाकुर आदि मौजूद थे। इधर इस मामले में क्वार्सी पुलिस लगातार आरोपी सद्दाम को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा पार्षद ने दायर की जमानत याचिका
बसपा पार्षद को एक तरफ जहां पुलिस तलाश रही है, वहीं उसके अधिवक्ता ने इस मामले में शुक्रवार को न्यायालय में जमानत अर्जी दायर कर दी है। जिस पर अदालत ने पुलिस से आख्या मांगते हुए सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख नियत कर दी है। इस विषय में जानकारी देते हुए सीओ तृतीय ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से उसकी अभी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed