फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Authority team wreaked havoc on illegal encroachments in Jawan area

अलीगढ़ : प्राधिकरण टीम ने जवां क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणों पर ढहाया कहर

Sat, 18 Dec 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Authority team wreaked havoc on illegal encroachments in Jawan area
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अवैध निर्माणों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का अभियान जारी है। प्राधिकरण टीम ने शुक्रवार को जवां क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए गए चार अवैध निर्माणों को सील कर दिया।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण टीम ने सर्वप्रथम मो. फैजान द्वारा गांव हैबतपुर, हैबतपुर रोड पर 300 वर्ग गज में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए गए दो मंजिल का निर्माण सील किया। इसके बाद मो. अकरम द्वारा ग्राम सिकंदरपुर छेरत अनूपशहर रोड पर गुफरान भाई के फ्लैट के समीप 700 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बेसमेंट व चार मंजिल का निर्माण सील किया गया।
विज्ञापन

इधर उमर खान द्वारा सिकंदरपुर छेरत अनूपशहर रोड पर एक हजार वर्ग गज के आधे भाग में बेसमेंट व दो मंजिल का निर्माण बिना मानचित्र के कर लिया था। इसे भी सील कर दिया गया। अंत में राजकुमार द्वारा अनूपशहर रोड पर पेट्रोल पंप के समीप 300 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूतल पर किया गया निर्माण सील किया गया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण अधिकारियों के साथ जवां पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed