{"_id":"61478af18ebc3e9d655ede3d","slug":"aligarh-arms-license-holders-are-not-being-found-now-licenses-will-be-canceled-city-office-news-ali273630558","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ढूंढे नहीं मिल रहे शस्त्र लाइसेंस धारक, अब लाइसेंस होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ढूंढे नहीं मिल रहे शस्त्र लाइसेंस धारक, अब लाइसेंस होंगे निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तैयारी और पुलिस के ऑपरेशन निहत्था के तहत चल रहे शस्त्र लाइसेंस सत्यापन में लगातार लाइसेंस निरस्त या निलंबित किए जा रहे हैं। सत्यापन के दौरान तमाम लाइसेंस धारक तो ऐसे हैं, जो दर्ज पते पर मिल नहीं रहे। उन्हें भी निलंबित या निरस्त करने पर निर्णय लिया जा रहा है।
इस वर्ष अब तक 273 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और 71 निरस्त किए गए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, जिले में हाल ही में काफी संख्या में लाइसेंसों के निरस्तीकरण/निलंबन की रिपोर्ट पुलिस सत्यापन के बाद पहुंची हैं, जिन पर कार्रवाई शेष है। पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं।
हालांकि, इससे पहले पुलिस ऑपरेशन निहत्था चला रही थी। इसी क्रम में लाइसेंसों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन में मौके पर न मिलने वाले लाइसेंस धारक, एक से अधिक हथियार वाले लाइसेंस धारक, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लाइसेंस धारक, लापता लाइसेंस धारक के लाइसेंस निलंबित/निरस्त करने संबंधी कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
जो लाइसेंस धारक मौके पर नहीं मिल रहे या लापता हैं, उनको एडीम प्रशासन के न्यायालय से थाना पुलिस के जरिये नोटिस तामील करने के लिए भेजे जा रहे हैं। पता तस्दीक न होने पर सूचना सार्वजनिक कराई जा रही हैं।
नहीं मिल रहे शहर कोतवाली क्षेत्र के ये 14 लाइसेंस धारक
- छोटेलाल पुत्र केदार लाल महावीरगंज, रामेश्वर दयाल गुप्ता पुत्र महेंद्रपाल ऊपरकोट बनियापाड़ा, नूर पहलवान पुत्र बुंदू खां टीला ऊपरकोट, भंवरपाल पुत्र भूदेव गोविंदपुर फगोई, फरीद अहमद उर्फ फरीदउद्दीन पुत्र क्यूमुद्दीन चाह बसंता, देवकी नंदन पत्नी गोपाल दास वार्ष्णेय बनियापाड़ा, मकसूद हुसैन पुत्र मसर हुसैन टनटनपाड़ा, रामू गुप्ता पुत्र शोभाराम महावीरगंज, कन्हैया लाल पुत्र रामप्रसाद भगवान क्लाथ बड़ा बाजार, मो. नदीम पुत्र मो. अहमद ऊपरकोट, राजेंद्र गुप्ता पुत्र केदारनाथ कनवरीगंज, बाबू खां पुत्र हाजी सत्ता ऊपरकोट, सरफराज उल हक पुत्र हाजी मो.अताउल हक चौक बुंदू खां, कालीशंकर शर्मा पुत्र देवकीनंदन बाबरी मंडी।