फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Antigen test negative of person and family from abroad

अलीगढ़ : विदेश से आए व्यक्ति एवं परिवार की एंटीजन जांच निगेटिव

Mon, 29 Nov 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Antigen test negative of person and family from abroad
दुनिया के कुछ देशों में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरियंट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। विदेश से आए एक व्यक्ति एवं उसके परिवार के छह सदस्यों की एंटीजन एवं आरटीपीसीआर जांच की गई है। एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार है। जनपद में पिछले पांच दिन में विदेश से 11 लोग आए हैं, जिनमें से दो का ही सैंपल हुआ है।
विज्ञापन

बाकी नौ लोग शहर से बाहर हैं। बाहर से आने वाले लोगों को सात दिन क्वारंटीन रहना होगा। फर्रुखाबाद सीएमओ ने अलीगढ़ के सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय को विदेश से आए व्यक्ति की जांच कराने की सूचना दी। विदेश से लौटा व्यक्ति शहर के सर सैयद नगर में आया है। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा व्यक्ति सहित परिवार के छह लोगों का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

राहत की बात है कि सभी की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव है। आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले पांच दिन में विदेश से 11 लोग आए हैं, जिनमें से दो का सैंपल लिया गया है। बाकी नौ लोग जिले से बाहर हैं। मैरिस रोड स्थित जापान हाउस क्षेत्र में दो लोग उत्तराखंड से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में ये लोग आए थे। सूचना के बाद सैंपल लिया गया है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरियंट के मामले को देखते हुए विशेष चौकसी बरती जा रही है। विदेश से आने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। उनको सात दिन क्वारंटीन में रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed