फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Animals hit by transformer, supply failure since morning

अलीगढ़ : ट्रांसफारमर की चपेट में आए पशु, सुबह से आपूर्ति गुल

Mon, 26 Sep 2022 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:43 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ महानगर के नगला मसानी धोबी घाट इलाके में रविवार सुबह ट्रांसफारमर के नीचे लगे कूड़े के ढेर पर करंट से चिपककर दो पशुओं की मौत हो गई और इलाके की विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गई। जब जानकारी हुई तो इलाके के पार्षद के पास पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। जब शाम को लोगों को आपूर्ति बाधित होने का कारण पता चला तो लोग यह कहते हुए हंगामा करने लगे कि पहले यहां से गदंगी हटवाई जाए।

विज्ञापन
Aligarh: Animals hit by transformer, supply failure since morning

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के नगला मसानी धोबी घाट इलाके में रविवार सुबह ट्रांसफारमर के नीचे लगे कूड़े के ढेर पर करंट से चिपककर दो पशुओं की मौत हो गई और इलाके की विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गई। शाम तक इलाके के लोगों को आपूर्ति न मिलने पर परेशानी हुई तो लोगों ने जानकारी जुटाई।
जब जानकारी हुई तो इलाके के पार्षद के पास पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पार्षद ने रात करीब 9 बजे आपूर्ति शुरू कराई और कूड़े के ढेर पर मिट्टी आदि डलवाकर वहां से गंदगी साफ कराई।
विज्ञापन

उस दौरान ट्रांसफारमर में भी ब्रेक डाउन हो गया था। जब शाम को लोगों को आपूर्ति बाधित होने का कारण पता चला तो लोग यह कहते हुए हंगामा करने लगे कि पहले यहां से गदंगी हटवाई जाए। तब आपूर्ति शुरू की जाए। अन्यथा फिर पशुओं की मौत हो गई। इस पर पार्षद ने वहां मिट्टी डलवाकर सफाई कराई। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed