फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh AMU students protest to bring back medical students stranded in Ukraine

अलीगढ़: एएमयू के छात्रों ने यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों को वापस लाने को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 03 Mar 2022 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Mar 2022 05:01 PM IST
सार

यूक्रेन में भारतीय दूतावास भी ठीक से कम नहीं कर रही है। सरकार ने सही  समय पर कोई कदम नहीं उठाया। प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव  में सभाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Aligarh AMU students protest to bring back medical students stranded in Ukraine
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुआ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस के विद्यार्थियों को भारत में सुरक्षित वापसी को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को फेल बताया।

विज्ञापन


गुरुवार को छात्र 'मेक पीस नॉट वॉर' के बैनर लेकर फॉरेन लैंग्वेज डिपार्टमेंट के सामने एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में बाब-ए-सैयद पहुंचे। छात्र फरहान ने बताया कि यूक्रेन की सीमा पर हजारों छात्र फंसे हैं, लेकिन भारत सरकार उन्हें वापस लाने में सुस्ती बरत रही है।
विज्ञापन


उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि यूक्रेन सीमा पर फंसे विद्यार्थियों को जल्द बुलाया जाए। उन्होंने कर्नाटक के छात्र नवीन का शव भारत में लाने की भारत सरकार से अपील की है। छात्र नेता ने जानिब हसन ने बताया कि यूक्रेन में जो फंसे हैं, उन्हें जल्द से जल्द वापस बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन से छात्रों को वापस लाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में भारतीय दूतावास भी ठीक से कम नहीं कर रही है। सरकार ने सही  समय पर कोई कदम नहीं उठाया। प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव  में सभाएं कर रहे हैं। छात्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम सुधीर कुमार को सौंपा। एसीएम प्रथम सुधीर कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के 27 विद्यार्थियों को यूक्रेन से भारत लाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed