{"_id":"61c7843a153e1a503027ab17","slug":"aligarh-amu-student-missing-accused-of-kidnapping-from-dodpur-city-office-news-ali281520614","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एएमयू छात्र गायब, दोदपुर से अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एएमयू छात्र गायब, दोदपुर से अपहरण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय के एबीए यूनियन स्कूल के दसवीं का छात्र शनिवार दोपहर से गायब है। आरोप है कि उसे सिविल लाइंस के दोदपुर से मोबाइल के झगड़े के दौरान कुछ लोग अगवा कर ले गए हैं। झगड़े की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। हालांकि, पुलिस झगड़े की सूचना को फर्जी मान रही है। पुलिस झगड़े से जोड़कर छात्र की तलाश कर रही है।
मूल रूप से गाजियाबाद मोदीनगर के गांव कालसीना का मो. फईक एएमयू के स्कूल में दसवीं का छात्र है। वह यहां जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पर्चा विभाग में कार्यरत अपने मौसा राहत अली खां के पास रहता है। उसके मौसा ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने दोदपुर के रहने वाले दोस्त के पास किसी काम से गया था।
लेकिन, वहां से नहीं लौटा। तलाश करने पर पता चला कि वहां मोबाइल छीनने को लेकर एक झगड़ा हुआ था। उसकी सूचना भी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी। सूचना पर पीआरवी भी पहुंची थी। हालांकि, वह सूचना फर्जी पाई गई थी।
विज्ञापन
राहत अली का अंदेशा है कि मोबाइल छीनने वाले लोग ही उसे अगवा कर ले गए हैं। इसे लेकर प्रॉक्टर कार्यालय के जरिये गुमशुदगी तहरीर सिविल लाइंस थाने में दे दी गई है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार एएमयू में पढ़ने वाले दसवीं के छात्र के गायब होने की सूचना मिली है। चूंकि उस समय ही पुलिस को एक झगड़े की सूचना मिली थी। उससे जोड़कर जांच की जा रही है और छात्र को तलाशने में टीम लगाई गई हैं। मौके पर सीसीटीवी भी दिखवाए जा रहे हैं।
दोस्त भी पुलिस के सवालों में अटका
छात्र के गायब होने की खबर पर देर शाम को जब पुलिस हरकत में आई तो घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद उस दोस्त के घर भी पहुंची, जिसके पास छात्र का घर से जाना बताया जा रहा था। उससे पुलिस ने कई घंटे तक काफी पूछताछ की। पुलिस के सवालों में अटकता दिखा। वह पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।