फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: AMU: Fire broke out near synthetic hockey ground

अलीगढ़ : एएमयू : हॉकी के सिंथेटिक मैदान के पास लगी आग

Thu, 28 Apr 2022 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: AMU: Fire broke out near synthetic hockey ground
एएमयू के हॉकी ग्राउंड के दीवाल पर लगी भीषण आग। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में हॉकी के करोड़ों रुपये के सिंथेटिक मैदान के पास झाड़ियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझा दिया। किसी शरारती तत्व द्वारा झाड़ियों में जलती बीड़ी, सिगरेट फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार रात आठ बजे मेयर मोहम्मद फुरकान के आवास के सामने एएमयू दीवार में झाड़ियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना एएमयू के सुरक्षाकर्मियों ने अग्निशमन विभाग को दी। कुछ देर में दमकल कर्मी पहुंच गए। उन्होंने पानी की बौछार से आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही है कि आग की लपटें हॉकी के सिंथेटिक मैदान पर नहीं पहुंची, नहीं तो करोड़ों रुपये के सिंथेटिक मैदान को नुकसान पहुंचता। सिंथेटिक मैदान पर करीब छह करोड़ रुपये का खर्च आया था।
विज्ञापन

एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि दीवार के सहारे पेड़-पौधे लगे हैं, जिनकी सूखी पत्तियां जमीन पर पड़ी रहती हैं। किसी शरारती तत्व ने जलती बीड़ी या सिगरेट का टुकड़ा फेंक दिया होगा, जिससे आग लग गई। एएमयू की दीवार के पास अस्थायी तौर पर रह रहे लोगों को हटाने के लिए इंतजामिया नगर निगम को पत्र लिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed