{"_id":"63617cf701549238ed653bfe","slug":"aligarh-amu-and-university-germany-exchanged-knowledge-city-office-news-ali3038040163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एएमयू व विश्वविद्यालय जर्मनी ने किया ज्ञान का आदान-प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एएमयू व विश्वविद्यालय जर्मनी ने किया ज्ञान का आदान-प्रदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
फर्न विश्वविद्यालय हेगन जर्मनी में सांस्कृतिक और सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन और गैर यूरोपीय इतिहास के प्रो. डॉ. जुर्गन जी नागेल व जर्मन विद्वानों ने एएमयू का दौरा किया। विवि जर्मनी और एएमयू ने ज्ञान का आदान-प्रदान किया।
जर्मन भाषा का अध्ययन करने वाले एएमयू के एक पूर्व छात्र के सहयोग से आयोजित इस दौरे में 28 जर्मन प्रोफेसरों और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक महत्व के सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों में अनुसंधान के अवसरों पर चर्चा की। प्रो. नागेल ने कहा कि भारत-जर्मनी संबंधों में विकास की काफी संभावनाएं हैं। दोनों देशों में शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र शीर्ष स्तरीय संस्थानों के साथ संपन्न हो रहा है। यह उचित समय है कि हम एक साथ एएमयू-जर्मनी संबंधों की खोई हुई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को पुन: प्राप्त करने के लिए काम करें।
अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय के डीन प्रो. जावेद इकबाल ने कहा कि यह आदान-प्रदान वास्तव में संयुक्त सहयोगी गतिविधियों के माध्यम से यहां के शिक्षकों और जर्मन भाषा के एएमयू छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर होगा। सर सैयद अकादमी के उप निदेशक डॉ. मोहम्मद शाहिद ने प्रो. नागेल को क्रिश्चियन डब्ल्यू ट्राल कि पुस्तकें भेंट कीं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इतिहास विभाग के पुरातत्व अनुभाग, सर सैयद हाउस, स्ट्रेची हॉल, विक्टोरिया गेट, विश्वविद्यालय मस्जिद और मूसा डकरी संग्रहालय सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कराया।