फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: AMU alumni prepared an app for the preparation of entrance examinations

अलीगढ़ : एएमयू पूर्व छात्रों ने प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियों के लिए एप तैयार किया

Fri, 17 Sep 2021 08:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: AMU alumni prepared an app for the preparation of entrance examinations
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो पूर्व छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए एक मोबाइल एप विकसित किया है। यह पूरी तरह नि:शुल्क है। इस एप के माध्यम से प्रवेश परीक्षा की तैयारी में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं गत वर्षों की प्रवेश परीक्षा में आए हुए प्रश्न पत्र भी परीक्षार्थियों को उपलब्ध हो सकेंगे। पूर्व छात्र मलिक जुनैद राशिद ने 2019 में विश्वविद्यालय से एमएससी परीक्षा पास की थी, जबकि अरीब अहमद ने 2016 में बीटेक की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन

एंट्रेंस ली नाम से बनाया गया यह मोबाइल एप पिछले वर्ष के प्रश्नों को क्विज रूप में हल करने में मदद करता है। परीक्षार्थी स्वयं अपने प्रदर्शन का निरीक्षण कर सकते हैं और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए रणनीति भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एप के माध्यम से बीटेक, बीए ऑनर्स, बीकॉम, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (सिविल), बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल), बीएड, बीएससी ऑनर्स, बीएएलएलबी, कक्षा 6, कक्षा 9 सहित अन्य 18 प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी की जा सकती है।
इसके अलावा कक्षा 11 (विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग) एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, एमबीए और एमएससी के भी प्रश्न पत्र इस एप में मौजूद हैं। जुनैद राशिद और अरीब अहमद ने कहा कि यह एप इंटर्नशिप टेस्ट पेपर तक पहुंच प्रदान करता है। इसके माध्यम से परीक्षा में सफलता के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास भी किया जा सकता है।
यह एप खासतौर से उन परीक्षार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा जो महामारी के चलते ऑफलाइन क्लासेज में नहीं जा सके हैं। उन्होंने कहा कि छात्र किताबों में हल किए गए प्रश्न पत्रों को खोजने के बजाय इस मोबाइल एप का उपयोग कर सकते हैं और परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

इसमें विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा मॉडल टेस्ट पेपर तैयार किया गया है। इंटर एक्टिव लर्निंग का तरीका जिसमें अपनाया गया है, जिससे अभ्यास में आसानी हो जाती है। एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद परीक्षार्थी अपना शुरुआती विवरण दर्ज करके साइन अप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed