फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Amar Ujala Unit 17 years

अमर उजाला: खबरों से सपने हुए साकार, विकास को भी मिली रफ्तार, 17 साल गुजर गए, जैसे कल की ही बात हो

Mon, 22 Jan 2024 11:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:03 PM IST
सार

हर सुबह लोग बेसब्री से अमर उजाला का इंतजार करते हैं। जनता के इस इंतजार में भविष्य के सपने भी होते हैं। लोग जानना चाहते हैं कि विकास का पहिया कब, कहां कैसे और कितना घूम रहा है। इन्हीं सब पर खरा उतर रहा है अमर उजाला।

विज्ञापन
Aligarh Amar Ujala Unit 17 years
अमर उजाला अलीगढ़ का पिछले वर्ष का अंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ तालानगरी में अमर उजाला यूनिट स्थापित होने के 17 साल गुजर गए, लेकिन ऐसा लगता है कि यह कल की ही बात है। शहरवासियों ने धूमधाम से अपने चहेते अखबार को हाथों हाथ लिया। हर सुबह लोग बेसब्री से अमर उजाला का इंतजार करते हैं। जनता के इस इंतजार में भविष्य के सपने भी होते हैं। लोग जानना चाहते हैं कि विकास का पहिया कब, कहां कैसे और कितना घूम रहा है। इस रोमांचक सफर में अमर उजाला ने भी पूरे दमखम के साथ विकास की योजनाओं को प्रमुखता से उठाया है। साथ में जनता से जुड़े मुद्दों, उनकी निजी समस्याओं को भी सहयोगी की तरह दूर कराया। 

विज्ञापन


जीटी रोड हाइवे के फोरलेन बनने, अलीगढ़-आगरा रोड के टू लेन में बदलने, अलीगढ़-मथुरा रोड के बनने, रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण, जेल रोड और जमालपुर रेलवे क्रासिंग पर रोड ओवरब्रिज निर्माण, रामघाट रोड के चौड़ीकरण सहित अन्य बड़ी परियोजनाओं के साथ इसके विकास की भी शुरुआत हुई। आम जनता की जरूरत के अनुसार विकास की योजनाएं बनाई गईं। इसके लिए जनता के बीच कई बार संवाद कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। अखबार की सार्थक पहल ने काम न सिर्फ आसान बनाया। बल्कि सार्थक पहल की भी भूमिका निभाई।

विज्ञापन

विकास के 17 प्रोजेक्ट

1-जेवर एयरपोर्ट : सारसौल चौराहे से 47 किलोमीटर दूर जेवर इंटनेशनल एयरपोर्ट से जिले के विकास को लगेंगे पंख। पिसावा में हवाईजहाज की मरम्मत का कारखाना।
2-निवेश : जिले की सीमा पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट विकसित होने के बाद निवेश को रफ्तार मिल रही है। लगातार नए-नए उद्यम जिले में आ रहे हैं।
3-ट्रांसपोर्ट नगर : सारसौल चौराहे से दस किलोमीटर दूर लोधा के पास गांव ल्हौसरा में लगभग 39 हेक्टेयर में ट्रांसपोर्ट नगर बसने जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य एडीए करा रहा है। इसमें दो से तीन हजार रोजगार उत्पन्न होंगे।
4-डिफेंस कॉरिडोर : सारसौल चौराहे से लगभग 13 किमी दूर यूपी डिफेंस इंड्रस्ट्रियल कॉरिडोर अंडला में लगभग 52.77 हेक्टेयर में बस रहा है। पेड़ों का कटान होने के बाद उद्यमियों को जमीन हस्तांतरित की जा चुकी है। यूपीडा द्वारा तैयार हो रहे इस प्रोजेक्ट में तकरीबन दस हजार रोजगार उभरेंगे।
5-राज्य विश्वविद्यालय : सारसौल चौराहे से 11 किमी दूर लोधा के मूसेपुर गांव में स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय निर्माणाधीन है। 
6-660 मेगावाट यूनिट : हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में हाल ही में 660 मेगावाट यूनिट बिजली उत्पादन का शुभारंभ हुआ है। नई यूनिट पूरे 660 मेगावाट पर काम करने लगी है। 
7- रेलवे स्टेशन : अलीगढ़ रेलवे जंक्शन के सिटी साइड में जीटी रोड पर प्लेटफार्म सात से सटाकर 11 करोड़ रुपये की लागत से नई इमारत तैयार की जा रही हैै। इसके तीन ब्लॉक पर वेटिंग रूम, टिकट घर, अधिकारियों के कार्यालय, जीआरपी और आरपीएफ के थाने सहित परिसर बनेंगे। दो मंजिला प्रस्तावित भवन के निर्माण के साथ प्लेटफार्म पर ढलान वाला पैदल पुल तैयार हो रहा है।
8-ई-बस सेवा : शहर के पांच रूटों पर यात्रियों को सुरक्षित और सस्ते दर पर सफर कराने के लिए पीपीपी मॉडल पर ई-बस (इलेक्ट्रिक बस) सेवा का संचालन शुरू हुआ है। 
9-धनीपुर मिनी एयरपोर्ट : अलीगढ़ का धनीपुर मिनी एयरपोर्ट तैयार हो गया है। जहां से जल्द ही मुरादाबाद, लखनऊ व कानपुर तक के लिए उड़ाने प्रस्तावित हैं। यहां से रोज 20 सीटर जहाज उड़ान भरा करेगा। लखनऊ तक का किराया तकरीबन 2500 रुपये के आसपास होगा। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट के लिए भी उड़ान शुरू होने की संभावना है।
10-डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर : रेलवे की डेडिकेटिड फ्रेड कॉरिडोर कारपोरेशन यानी डीएफसी रेल लाइन का शुभारंभ कर न्यू खुर्जा (बुलंदशहर) न्यू भाऊपुर (कानपुर) तक हो चुका है। इससे अलीगढ़ के ताला और हार्डवेयर कारोबारियों को देशभर में कहीं भी अपना माल आसानी से ट्रेनों के जरिए भेजने की सुविधा मिलेगी। 2.5 किमी लंबा कंटेनर यार्ड भी न्यू दाऊद खां स्टेशन पर बनाया गया है।
11-गंगा सांकरा पुल : अलीगढ़-बरेली को जोड़ने वाला गंगा सांकरा पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। इससे अलीगढ़ से बरेली की दूरी कम होगी और यात्रा खर्च के साथ लोगों के समय की बचत होगी।
12-स्मार्ट सिटी परियोजना: 800 करोड़ रुपये से अधिक की स्मार्ट सिटी परियोजना से शहर में विकास के कार्य हो रहे हैं। कुछ जगहों को सुंदर बनाया जा रहा है। कुछ नए प्रोजेक्ट लांच किए गए हैं।
13-सेफ सिटी:स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सीसीटीवी का जाल बिछा दिया गया है। हर चौराहे व बाजारों में सीसीटीवी लगवाए गए हैं। साथ में अब निजी क्षेत्र के सीसीटीवी भी इससे जोड़े जा रहे हैं।
14-अंतरजनपदीय बस स्टैंड:सारसौल चौराहे पर पीपीपी मोड पर अंतरजनपदीय बस स्टैंड विकसित किया जा रहा है। जो एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाओं से युक्त होगा।
15-ख्यामई औद्योगिक क्षेत्र:गभाना के ख्यामई में एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है, जहां नई इकाइयों स्थापित करने के लिए जगह दी जा रही है।
16-डिफेंस कॉरिडोर पार्ट-2:डिफेंस कॉरिडोर की एक इकाई पनैठी के आगे विकसित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जमीन पसंद कर ली गई है। उसके अधिग्रहण की अनुमति ली जा रही है। 
17- ग्रेटर अलीगढ़: एडीए द्वारा पलवल रोड पर लोधा के पास ग्रेटर अलीगढ़ के नाम से नई आवासीय योजना लाई जा रही है, जो शहर के विकास में नया इतिहास रचेगी।

इन 17 मुद्दों पर दिया समाज का साथ

1-कानपुर शताब्दी का ठहराव।
2-जेल रोड ओवरब्रिज निर्माण।
3-यमुना एक्सप्रेस वे का जिकरपुर आंदोलन।
4-सौ वर्ष पुराने भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव।
5-सिल्ट सफाई में आया बड़ा बदलाव।
6-27 साल बाद खुला डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम।
7-जिन्ना की तस्वीर का मुद्दा सबसे पहले उठाया।
8-कमिश्ररी मुख्यालय स्थापना उठी, बात बनी।
9-तेहरान में फंसे नौ युवकों की रिहाई हुई।
10-एलमपुर सरकारी आवासों से अवैध कब्जे हटे।
11-टप्पल गढ़ी सूरजमल के अमित की किडनी बदलवाई।
12-सिरसा की कुपोषित लक्ष्मी सहित सौ बच्चों की जिंदगी रोशन की
13-आठ वर्ष बाद हत्या के जुर्म से बरी हुआ दिलालपुर का श्यौराज।
14-इगलास के अंकित के ऑपरेशन में बड़ा सहयोग किया।
15-पालीरजापुर के दक्ष के दिल के ऑपरेशन में सहयोग किया।
16-मेडिकल कॉलेज को एंबुलेंस माफिया के चंगुल से मुक्त कराया।
17-अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से कई के सपनों को पंख लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed