फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Along with the smart city, see the condition of the city's roads.

अलीगढ़: मंत्रीजी स्मार्ट सिटी के साथ-साथ शहर की सड़कों का हाल भी देख लीजिए

Fri, 10 Jun 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Along with the smart city, see the condition of the city's roads.
घंटाघर मुख्य शाखा एसबीआई के पास निर्माण कार्य के दौरान खादी गई सड़क। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
नगर विकास मंत्री अरुण कुमार मिश्रा बृहस्पतिवार को अलीगढ़ आ गए हैं। मंत्रीजी शुक्रवार को स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ शहर की हकीकत भी देख लीजिए। इस शहर को स्मार्ट शहर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च हो गए हैं, लेकिन प्रमुख सड़कों के गड्ढों को भरने पर अफसरों का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

हालत यह है कि इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। इस बारे में निगम के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधिों से शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। 2020 में महेंद्र नगर इलाके की एक सड़क पर गड्ढे में गिरकर शहर के चिकित्सक राजीव गुुप्ता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत चार इंच की सीवर पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोद कर डाला गया है। बारहद्वारी से लेकर देहली गेट तक की सड़क का बुरा हाल है। स्मार्ट सिटी के कार्यों में गड़बड़ी हो रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हेमंत गुप्ता, पार्षद, कनवरीगंज।
सड़कें जिस तरह से खोदी गई हैं, वह चिंताजनक है। शहर की सभी सड़कों को खोदने के बजाय एक इलाके में काम खत्म होने के बाद दूसरी सड़क खोदी जानी चाहिए थी।
- चंद्रशेखर शर्मा, चेयरमैन, अलीगढ़ तालानगरी औद्योगिक एसोसिएशन, अलीगढ़
स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों की सूरत बदली जा रही है। एएमयू सर्किल से लेकर कलेक्ट्रेट तक सड़क बन रही है। इसी तरह अन्य सड़कें भी बनेंगी। पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कें जल्द दुरुस्त की जाएंगी।
- राजेश कौशल, डीजीएम, स्मार्ट सिटी।
स्टेशन रोड
रेलवे स्टेशन से लेकर बरछी बहादुर दरगाह तक जाने वाली सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। सड़क पर उखड़ी गिट्टियों पर मोटर साइकिल का पहिया आने से मोटर साइकिल अनियंत्रित हो जाती है। पिछले दिनों मोटर साइकिल सवार युवक गिरकर घायल गया था।
घंटाघर
घंटाघर से लेकर भारतीय स्टेट बैंक तक आधी सड़क खुदी है। सड़क के किनारे लोगों को रोकने के लिए चार सूत के सरिया से बैरिकेडिंग लगाई गई है। रात के अंधेरे में यह खुदी सड़क जानलेवा साबित हो रही है। यह सड़क सबसे ज्यादा व्यस्ततम सड़क है। साथ ही वीआईपी मार्ग भी है।
जवाहर नगर
जीटी रोड स्थित जवाहर नगर में सड़क बनाने के लिए पूरी तरह से खोद दी गई है। खुदी सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। अब पानी भी भर गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क के जल्द निर्माण के लिए नगर निगम से अनुरोध किया है, लेकिन सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है।
अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर के सामने जज कंपाउंड की तरफ जाने वाली सड़क भी खुदी हुई है। सेंटर के बराबर अलीगढ़ पब्लिक स्कूल भी है। बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों को आने - जाने में परेशानी हो रही है। दो पहिया वाहन से पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।
नगर निगम के सामने सड़क खोदी गई है। इससे उड़ने वाली धूल के कारण लोेग परेशान हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने तक यह स्थिति है। तिकोना पार्क खूबसूरती के बजाय मुसीबत बन रहा है, क्योंकि सड़क की चौड़ाई काफी कम है।
ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अलीगढ़ पहुंचे
प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा बृहस्पतिवार देर रात अलीगढ़ पहुंच गए। वे दो दिवसीय दौरे पर आए हैं और शुक्रवार को शहर में स्मार्ट सिटी व जिला स्तर पर विद्युत परियोजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर गरीब जनकल्याण जनसभा कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
बता दें कि प्रदेश सरकार में कद्दावर मंत्री अरविंद कुमार शर्मा पहली बार अलीगढ़ आए हैं। उनके पास नगर विकास, ऊर्जा, जल निगम आदि महत्वपूर्ण विभाग हैं। उनके आगमन को लेकर क्वार्सी चौराहे को सेंटर प्वाइंट पर सुसज्जित किया गया है और देर रात चौराहा दूधिया रोशनी से नहाया हुआ था। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से कयामपुर स्थित भाजपा कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद वहीं सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे विभागीय समीक्षा के लिए सर्किट हाउस व कलेक्ट्रेट में शामिल होंगे। सर्किट हाउस में रत्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह कासगंज रवाना होंगे। भाजपा कार्यालया के शुभारंभ कार्यक्रम में उनके साथ सदस्य राज्य सलाहकार समिति, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना रविशंकर हवेलकर भी शामिल होंगे।
पहले दौरे को लेक चिंतित अफसर, तैयारियां जोरों पर
नगर विकास व ऊर्जा मंत्री पहली बार जिले के दौरे पर आए हैं। इसे लेकर अधिकारी बेहद चिंतित हैं। उनके आगमन को लेकर विभागीय अधिकारी देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे। कहीं किसी तरह की समस्या सामने न आए। बिजली किल्लत न पैदा हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा गया। बता दें कि मंत्री शुक्रवार को शाम को पांच बजे कलक्ट्रेट सभागार में पुलिस प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक करेंगें।

कलक्ट्रेट में ही छह बजे से शाम सात बजे तक निकायों व ऊर्जा विभाग के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह शहरी क्षेत्र के बिजलीघर, स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट, सड़क, गौशाला का भी निरीक्षण करने जाएंगे। इसे लेकर अधिकारी ज्यादा चिंतित हैं। उनके दौरे को लेकर घंटाघर, क्वार्सी, मेडिकल रोड आदि बिजलीघरों पर विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed