{"_id":"5f00dc4e8ebc3e43246278a4","slug":"aligarh-all-three-staff-leaders-are-influential-city-office-news-ali2378263130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : रसूखवाले हैं तीनों कर्मचारी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : रसूखवाले हैं तीनों कर्मचारी नेता
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के हाथ में लगा बैग, जिसमें कारतूस व रुपये मिले।
- फोटो : CITY OFFICE
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने जिन तीन प्रधान एवं सहायकों पर हाथ डाला है, वह कर्मचारी संगठन के नेता हैं। आरोपी कर्मचारियों में प्रदीप चौहान यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, विनयकांत अग्निहोत्री जिलामंत्री एवं वीरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष हैं। तीनों कर्मचारियों को क्रमश: महिला चिकित्सालय, सीएचसी जवां एवं सीएचसी लोधा भेजा जा रहा है। जबकि चौथे कर्मचारी बीएन झा को जिला अस्पताल में भेजा जा रहा है। शनिवार को विनयकांत अग्निहोत्री, प्रदीप चौहान एवं वीरेंद्र सिंह सीएमओ ऑफिस में ही रहे।
वेलनेस सेंटर के लिए 20 लैपटॉप आए थे। उसमें से 6 सेंटर के अधिकारी 6 लैपटॉप ले गए। बाकी 14 सेंटर के लोग लेने नहीं आए। वही लैपटॉप कमरे में रखे हैं। कुछ सामान पर आपत्ति दर्ज हुई थी। उसकी बिलिंग नहीं हुई है। अन्य सामान से संबंधित जानकारी दे दूंगा।
- विनयकांत अग्निहोत्री, प्रधान सहायक
मेरे पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। 2018 में कारतूस लिए थे। बहुत दिनों से बैग में कारतूस पड़े थे। ख्याल नहीं रहा। जहां तक रुपये का सवाल है तो वाशिंग मशीन एवं प्रीमियम देने के लिए पत्नी ने दिए थे। काम की वजह से बाजार जाने का समय नहीं मिला।
विज्ञापन
- प्रदीप कुमार चौहान, वरिष्ठ सहायक
मेरे कमरे में कब से कंडोम रखे हैं, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। कभी टेबल का ड्रॉर खोलकर देखा ही नहीं। जो कंडोम बरामद हुए हैं, वह सरकारी हैं और सीएमओ ऑफिस में आए थे। स्पष्टीकरण का जवाब देते वक्त अपनी स्थिति स्पष्ट कर दूंगा।
- वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक