{"_id":"625320e68a650e5d842c67f7","slug":"aligarh-aligarh-superstar-won-the-tri-series-aligarh-news-ali2889942187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अलीगढ़ सुपर स्टार ने जीती त्रिकोणीय सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अलीगढ़ सुपर स्टार ने जीती त्रिकोणीय सीरीज
विज्ञापन
अलीगढ़ सुपर स्टार की विजेता टीम अतिथियों के साथ। विज्ञप्ति
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्व. आदित्य कुमार शर्मा मेमोरियल अंडर-14 त्रिकोणीय टी-20 सीरीज अलीगढ़ सुपर स्टार ने जीत ली। लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर अलीगढ़ चैंपियंस के कप्तान अरमान भारद्वाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम 18.5 ओवर में 150 रन पर सिमट गई।
अनमोल वार्ष्णेय ने 51 रन, वंश यादव ने 42 रन व सचिन भारती ने 27 रन की पारी खेली। सुपर स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनुराज जाधव ने चार विकेट, रमांश गोयल व उत्कर्ष जादौन ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में सुपर स्टार की टीम के लकी कुमार ने नाबाद 88 रन व यश अग्रवाल ने नाबाद 34 रन की पारी खेली।
जतिन गुप्ता ने 17 रन बनाए। सुपर स्टार ने 17.3 ओवर में दो विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। लकी कुमार को मैन ऑफ द मैच, अनमोल वार्ष्णेय को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि अशोक सक्सेना, मुकेश माहेश्वरी, बिहारी, संदीप जैन, हरपाल यादव ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
अंपायरिंग हर्ष शर्मा व स्कोरिंग अमन वर्मा व मयंक शर्मा ने की। इस अवसर पर एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, सिद्धार्थ गौड़, धर्मेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन, पंकज मिश्रा, दीपक राठौर, विशाल सक्सेना, भूपेंद्र जादौन, आकाश सक्सेना, अजय शर्मा, कपिल अग्रवाल, तरुण पबरेजा, नरेश कुमार गुल्ला, हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।