फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Aligarh Cricket Academy beat Aligarh Warriors

अलीगढ़ : अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने अलीगढ़ वॉरियर्स को हराया

Sun, 26 Dec 2021 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Aligarh Cricket Academy beat Aligarh Warriors
लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने अलीगढ़ वॉरियर्स को पांच विकेट से हरा दिया। अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में अलीगढ़ वॉरियर्स के कप्तान जतिन गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 140 रन बनाए। वंश यादव ने 11 चौकों की मदद से 58 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

जतिन गुप्ता ने 25 रन व उत्सव जैन ने 22 रन बनाए। अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से निकुंज माहेश्वरी लव वार्ष्णेय और आरव यादव ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में उतरी अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने 23.4 ओवर में 5 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया। यथार्थ अग्रवाल ने 40 रन, आदित्य भारद्वाज ने 36 रन व बृजेश चौधरी ने 28 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

अलीगढ़ वॉरियर्स की ओर से नमन शर्मा ने तीन विकेट व विहान पबरेजा ने दो विकेट चटकाए। वंश को प्लेयर ऑफ द मैच व यथार्थ अग्रवाल को स्टार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने दोनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मैच में अंपायरिंग लक्ष्य जैन और मुकुल शर्मा ने की। स्कोरिंग अमन वर्मा ने की। इस अवसर पर मुकेश सक्सेना, रविंद्र जैन, तरुण पबरेजा, अजय शर्मा ,हर्ष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed