फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Akshaya Tritiya celebrated by worshiping in temples

अलीगढ़ : मंदिरों में पूजा-पाठ कर मनाई अक्षय तृतीया

Sat, 15 May 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Akshaya Tritiya celebrated by worshiping in temples
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर शहर के मंदिरों व घरों में धार्मिक बयार बही। मंदिरों में पुजारियों ने ठाकुर जी के विग्रहों का अभिषेक किया। भव्य शृंगार कर आकर्षक वस्त्र पहनाए। आरती के बाद भजन कीर्तन का माहौल रहा। कोरोना कर्फ्यू के चलते कई श्रद्धालुओं ने घरों में ही अक्षय तृतीया की पूजा अर्चना की। इसके बाद दानपुण्य किया।
मंदिरों में अक्षय तृतीया के मौके पर विशेष पूजा पाठ कर पुजारियों ने पकवान, फल, सत्तू आदि का भोग लगाया। आरती उतारकर भजन कीर्तन गाए। वहीं, श्रद्धालुओं ने घरों में ही पूजा पाठ किया। ठाकुर जी के विग्रह का दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, गंगाजल आदि से अभिषेक किया। पूजा पाठ के बाद दानपुण्य का दौर चला। लोगों ने जरूरतमंदों को खरबूज, तरबूज, सत्तू, राशन, कपड़े आदि का दान किया। इधर, कोरोना कर्फ्यू के कारण श्रद्धालु गंगा स्नान को गंगाघाट नहीं गए। घर में गंगाजल पानी में डालकर स्नान किया और पूजा पाठ की।
विज्ञापन

यहां भी मनाई गई अक्षय तृतीया
-सेंटर प्वाइंट स्थित श्री टीकाराम मंदिर में अक्षय तृतीया के मौके पर श्री सीताराम जी के विग्रहों का विशेष अभिषेक हुआ। भोग-प्रसादी, महाआरती व भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। शेखर गुप्ता सपरिवार के साथ मुख्य यजमान बने। यहां प्रबंध न्यासी हरिप्रकाश गुप्ता व राजू पंडितजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयगंज रोड स्थित बद्री नारायण महाराज मंदिर का अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव मनाया गया। अभिषेक, पूजा-पाठ, छप्पन भोग की सेवा में कांग्रेस नेता राजीव गुप्ता लीडर, मंदिर प्रबंधक शैलेंद्र अग्रवाल, जयगंज पुलिस चौकी प्रभारी डॉ. अमित मलिक, अतुल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पंडित मनीष शर्मा, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed